Home Life Style Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर महादेव को लगाएं भांग पेड़ा का भोग, नोट करें रेसिपी

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर महादेव को लगाएं भांग पेड़ा का भोग, नोट करें रेसिपी

0
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर महादेव को लगाएं भांग पेड़ा का भोग, नोट करें रेसिपी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Mahashivratri Bhang Peda Recipe: देशभर में इस साल भोलेबाबा के भक्त महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च को मनाने वाले हैं। हिंदू धर्म में इस दिन का खास महत्व माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भगवान शिव के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा में उनकी मनपसंद चीजों भोग प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव को प्रिय चीजों में भांग भी शामिल होती है। ऐसे में अगर आप भी भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए भांग से बनी कोई डिश तैयार करना चाहते हैं तो ट्राई करें भांग पेड़ा की ये रेसिपी। आप इस रेसिपी को होली पर घर आए मेहमानों का मुंह मीठी करवाने के लिए भी बना सकते हैं।   

भांग पेड़ा बनाने के लिए सामग्री-

-2 बड़े चम्मच भांग पाउडर

-1 कप मावा

-1/2 कप चीनी

-2 बड़े चम्मच पिस्ता

-1/2 कप घी

भांग पेड़ा बनाने के टिप्स-

भांग पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें मावा और चीनी डालकर भून लें। जब चीनी और मावा अच्छी तरह घुल जाए तो उसमें भांग पाउडर और पिस्ता डालकर अच्छे से पकाएं। अब चीनी,मावा और भांग के इस मिश्रण को पकाने के बाद आंच बंद करके ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस ठंडे किए गए मिश्रण की छोटी-छोटी लोई लेकर उससे पेड़ा तैयार कर लें। इसके बाद पेड़े के ऊपर ड्राई फ्रूट्स चिपका दें। अब इन तैयार पेड़ों को चार घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। आपके टेस्टी भांग पेड़े बनकर तैयार हैं। 

[ad_2]

Source link