Home Life Style MahaShivratri Rangoli Designs 2024: इस महाशिवरात्रि घर के आंगन पर बनाएं रंगोली के ये खूबसूरत डिजाइन

MahaShivratri Rangoli Designs 2024: इस महाशिवरात्रि घर के आंगन पर बनाएं रंगोली के ये खूबसूरत डिजाइन

0
MahaShivratri Rangoli Designs 2024: इस महाशिवरात्रि घर के आंगन पर बनाएं रंगोली के ये खूबसूरत डिजाइन

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

MahaShivratri Rangoli Designs 2024: देशभर में कल यानी 8 मार्च को भगवान शिव के भक्त महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) का पर्व मनाने वाले हैं। महाशिवरात्रि का पर्व हर शिव भक्त के लिए बेहद होता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भोलेबाबा के भक्त अपनी पूजा-भक्ति से अपने अराध्य को प्रसन्न करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लोग इस दिन उपवास और पूजा के अलावा अपने घर को सजाने के लिए आंगन में तरह तरह की रंगोली भी बनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि कि रंगोली ना सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाती हैं बल्कि इससे घर की नकारात्मक उर्जा भी दूर होती है।  अगर आप भी शिव भक्ति में डूबकर अपने घर के आंगन को शिवमय कर देना चाहते हैं तो ट्राई करें ये खबूसूरत और जल्दी बनने वाले रंगोली डिजाइन्स। 

शिवलिंग रंगोली-

भगवान शिव की तस्वीर रंगोली में बनाना मुश्किल लग रहा हो तो आप ये आसान तरीके से बनने वाली शिवलिंग की रंगोली भी बनाकर अपने घर की शोभा बढ़ा सकते हैं। यह रंगोली ना सिर्फ जल्दी बन जाती है बल्कि यह देखने में इतनी सुदंर लगती है कि इसे देखने वाला हर कोई इम्प्रेस हुए बिना नहीं रह सकेगा। 

सरल शिवलिंग रंगोली-

यह एक सरल रंगोली डिजाइन है जो शुरुआती लोगों के लिए भी आसान है। इसे बनाने के लिए,आपको चावल का आटे और रंगीन पाउडर की आवश्यकता होगी।

 

चावल से बनाएं रंगोली- 

सफेद रंग के शिवलिंग का एक खास महत्व होता है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसलिए आप महाशिवरात्रि के मौके पर घर में मंदिर के आगे सफेद रंग की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। 

इस तरह की रंगोली डिजाइन को आप घर को सजाने के लिए आंगन,बालकनी या दरवाजे के पास रंगोली बना सकते हैं।

 

[ad_2]

Source link