[ad_1]
हाइलाइट्स
मकर संक्रांति पर कई जगहों पर दही चूड़ा खाने की भी परंपरा है.
घर पर भी आसानी से गाढ़ा और मोटी मलाई वाला दही जमा सकते हैं.
Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के मौके पर कई घरों में दही चूड़ा बनाकर खाया जाता है. जिस तरह इस खास दिन पर तिल गुड़ का महत्व है उसी तरह कई इलाकों में दही चूड़ा खाना भी काफी शुभ माना जाता है. गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में दही जमाना ज्यादा मुश्किल काम होता है. आमतौर पर तो लोग बाजार से दही खरीदकर लाते हैं लेकिन आप चाहें तो आसानी से घर में भी दही जमा सकते हैं. कई लोगों की शिकायत होती है कि वे घर पर मार्केट जैसा गाढ़ा और मोटी मलाई वाला दही नहीं जमा पाते हैं. आज हम आपको आसान तरीका बताएंगे जिसकी मदद से आप गाढ़ा मलाईदार दही जमा सकते हैं.
इस तरीके से जमाएं दही
लगभग सभी भारतीय घरों में दही का इस्तेमाल किया जाता है. दही स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिकता से भरपूर होता है. कई लोग घर पर ही दही जमाना पसंद करते हैं. आज हम आपको घर पर दही जमाने का पारंपरिक तरीका बताएंगे. इसके लिए सबसे पहले जरूरत के अनुसार दूध लें और उसे एक पतीली में डालकर गर्म करें. जब दूध में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें और दूध को ठंडा होने दें.
इसे भी पढ़ें: सरसों के साग से लेकर तिल लड्डू तक इन 5 फूड डिशेस को विंटर में ज़रूर करें ट्राई
आपके शहर से (पटना)
जब दूध हल्का गर्म रह जाए तो उसमें चारों ओर से दही का जामन डालें. इसके बाद दूध के बीच में भी दही का जामन डाल दें. दही को ठीक से जमाने के लिए दूध वाले बर्तन को पहले किसी समतल और गर्म स्थान पर रखें, उसके बाद ही जामन डालें. ध्यान रखें कि जामन डालने के बाद दूध को बार-बार हिलाने से गाढ़ा दही नहीं जम पाता है. बता दें कि गर्मियों के मुकाबले सर्दी के मौसम में दही को जमने में ज्यादा वक्त लगता है.
दूध में दही का जामन डालने के बाद बर्तन को ढक दें और उसके बाद उसके ऊपर एक मोटा कपड़ा डाल दें. इसके बाद दही को 10-12 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें. जब दही जम जाए तो उसके ऊपर की मलाई को और मोटा करने के लिए दही को 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. इस तरह आप बाजार जासै गाढ़ा और मोटी मलाई वाला दही घर पर ही जमा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: विंटर में प्रोटीन रिच पनीर कोफ्ता आता है सभी को पसंद, स्वाद बढ़ाने के लिए इस तरह बनाएं
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle, Makar Sankranti
FIRST PUBLISHED : January 05, 2023, 13:45 IST
[ad_2]
Source link










