[ad_1]
अलवर. वैसे आपने अलग-अलग फ्लेवर की चाय पी होंगी. लेकिन, कभी मैंगो फ्लेवर वाली चाय पी है. अगर आप वाकई में टी-लवर हैं तो अलवर के एसएमडी सर्किल के पास राजीव गांधी पार्क के सामने खुला चाय का नया आउटलेट ‘चाय लत’ आपके लिए सबसे मुफीद जगह हो सकता है. यहां की मैंगो फ्लेवर वाली चाय को शहर का यूथ काफी पसंद कर रहा है.
मैंगो चाय की खास बात ये है कि इसमें एसेंस नहीं डाला जाता, बल्कि आंध्र प्रदेश से विशेष रूप से चाय पत्ती मंगाई जाती है, जो कि मैंगो फ्लेवर में आती है.
चाय लत के ओनर मनीष का कहना है कि काफी जगह लोग फ्लेवर चाय में एसेंस डालते हैं. लेकिन, हमारे
यहां चाय की पत्ती में ही फ्लेवर है. जो कि आंध्र प्रदेश से मंगाई जाती है. ऑर्डर करने के बाद इसे यहां तक पहुंचने में करीब 15 दिन का समय लगता है. मनीष ने बताया कि उनके यहां 15 से 30 रुपए तक की चाय मिलती हैं.
आउटलेट पर चाय पीने आई रितिका शर्मा का कहना है कि वे यहां अक्सर सैफरन फ्लेवर की चाय पीती हैं. यहां पर फ्री वाई-फाई मिलता है. चाय पीने वाले हर्ष का भी कहना है कि यहां कि सैफरन क्लेवर वाली चाय इन्हें बहुत पसंद है.
यहां मिलती है ये चाय
चाय लत पर चाय लत स्पेशल, सैफरन चाय, बटर स्कॉच चाय, मैंगो चाय, रिच इलायची चाय, रोज चाय, पान चाय, चॉकलेट चाय, स्ट्रॉबेरी चाय आदि फ्लेवर वाली चाय मिलती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : January 12, 2023, 18:25 IST
[ad_2]
Source link