Home National Mann Ki Baat@100 Live: 4 लाख जगहों पर इकट्ठे होकर सुनेंगे लोग, की गई बड़ी तैयारी

Mann Ki Baat@100 Live: 4 लाख जगहों पर इकट्ठे होकर सुनेंगे लोग, की गई बड़ी तैयारी

0
Mann Ki Baat@100 Live: 4 लाख जगहों पर इकट्ठे होकर सुनेंगे लोग, की गई बड़ी तैयारी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Mann Ki Baat@100:  प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड को लेकर मेगा तैयारी की गई है। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी कई जगहों पर इसके प्रसारण की व्यवस्था की गई है। लंदन से लेकर यूएन के मुख्यालय तक में इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। भाजपा इसे मेगा इवेंट बना रही है। इस एपिसोड का लाइव ब्रॉडकास्ट देशभर में बूथ स्तर पर चाल लाख सेंटरों पर किया जाएगा। हर विधानसभा में 100 जगहों पर लोग इकट्ठे होकर इसे सुनेंगे। इसमें पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक और मंत्री शामिल होंगे। 

भाजपा के सहयोगी दलों ने भी लोगों से इस कार्यक्रम को सुनने की अपील की है। बता दें कि पीएम मोदी का यह कार्यक्रम सबसे पहले  3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित किया गया था। उसके बाद से अब तक हर महीने के आखिरी रविवार को इसका प्रसारण किया जाता है। आकाशवाणी इसकी रिकॉर्डिंग करता है और फिर प्रसारित करता है। आकाशवाणी और दूरदर्शन के अलावा प्राइवेट चैनल भी इसे प्रसारित करते हैं। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यालयों. ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेजों में भी इस कार्यक्रम के प्रसारण का इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। वहीं उत्तर प्रदेश में गांधी  सभागार, राजभवन में लोग इस कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके अलावा केंद्रीय संचार ब्यूरो इस मौके पर एक चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करने वाला है। भाजपा मुख्यालय दिल्ली में भाजपा के बड़े नेता कार्यक्रम सुनने के लिए इकट्ठा हुए हैं। अहमदाबाद में भी भाजपा कार्यालय में बड़े नेता पहुंच रहे हैं। सीएम भूपेंद्र पटेल भी पहुंचेंगे।

इस कार्यक्राम का प्रसारण 23 भाषाओं में किया जाता है। 31 जनवरी 2016 से इसका अंग्रेजी में भी प्रसारण शुरू किया गया। इसके अलावा संस्कृत में भी मन की बात का प्रसारण होता है। 

[ad_2]

Source link