Home Life Style Manushi Chillar Cannes New Look: मानुषी व्हाइट ‘सिंड्रेला लुक’ के बाद ब्लैक गाउन में भी दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें

Manushi Chillar Cannes New Look: मानुषी व्हाइट ‘सिंड्रेला लुक’ के बाद ब्लैक गाउन में भी दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें

0
Manushi Chillar Cannes New Look: मानुषी व्हाइट ‘सिंड्रेला लुक’ के बाद ब्लैक गाउन में भी दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Manushi Chillar Cannes Second Look: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल कान्स का आगाज होते ही हॉलीवुड के साथ बॉलीवुड की भी कई हसीनाओं ने अपने हुस्न के जलवे बिखेरने शुरू कर दिए हैं। बता दें, कान्स फिल्म फेस्टिवल 16 मई से शुरू होकर 27 मई तक चलेगा। साल 2023 में कान्स के रेड कार्पेट पर डेब्यू करने वाली पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने अपने पहले व्हाइट गाउन ‘डिज्नी प्रिंसेस’ लुक से लोगों को काफी इंप्रेस किया। इसके बाद अब एक्ट्रेस का ‘कान्स फिल्स फेस्टिवल’ से दूसरा लुक भी सामने आ चुका है। अपने इस लेटेस्ट ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन लुक में मानुषी छिल्लर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस लुक को पहले से भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। 

मानुषी छिल्लर अपने इस नए ब्लैक कलर लुक में कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। मानुषी ने इस तस्वीर में सैयद कोबेसी का ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए मानुषी छिल्लर ने ओबरी की खूबसूरत ज्वेलरी, सिल्वर कलर के जूते, फेस पर सटल मेकअप और बालों को ओपन किया हुआ है।

मानुषी छिल्लर अपने इस लुक में भी बेहद स्टनिंग लग रही हैं। इस फोटो में मानुषी ब्लैक गाउन पहनकर रेलिंग के पास खड़ी होकर कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।

[ad_2]

Source link