Home Tech & Gadget Maxima ने भारत में लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, मिलेंगे ब्लूटूथ कॉलिंग और फिटनेस से जुड़े कमाल के फीचर्स

Maxima ने भारत में लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, मिलेंगे ब्लूटूथ कॉलिंग और फिटनेस से जुड़े कमाल के फीचर्स

0
Maxima ने भारत में लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, मिलेंगे ब्लूटूथ कॉलिंग और फिटनेस से जुड़े कमाल के फीचर्स

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Maxima ने हाल ही में स्मार्टवॉच सेगमेंट में कदम रखा है, जिसके बाद इसकी स्मार्टवॉच को भी काफी पसंद किया जा रहा है। मक्सिमा ने अब अपनी स्मार्टवॉच Maxima Max Pro Nitro को लॉन्च कर दिया है। मैक्सिमा की इस स्मार्टवॉच में आपको स्टाइलिश डिज़ाइन और स्मार्टवॉच वाले शानदार फीचर्स मिलेंगे। मैक्सिमा मैक्स प्रो नाइट्रो स्मार्टवॉच की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स।

 

Maxima Max Pro Nitro smartwatch: Features

मैक्सिमा मैक्स प्रो नाइट्रो एक बजट स्मार्टवॉच है जिसमें एक प्रीमियम डिजाइन के साथ 1.39 इंच का गोल एचडी डिस्प्ले है, जो 600 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। मैक्स प्रो नाइट्रो में रियलटेक चिपसेट, एचडी स्पीकर और माइक के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी है। मैक्सिमा मैक्स प्रो नाइट्रो कई वॉच के साथ आता है। स्मार्टवॉच हार्ट रेट, SpO2, नींद और तनाव ट्रैक करने की सुविधा भी है। यह वॉक, रन जैसी एक्टिविटीज के साथ-साथ 100+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आती  है। 

 

ये भी पढ़ें:- महाबचत ऑफर: OnePlus खुद दे रहा अपने सभी साइज के Smart TV पर जबरदस्त डिस्काउंट

 

मैक्सिमा मैक्स प्रो नाइट्रो के अन्य फीचर्स में बिल्ट-इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वॉयस असिस्टेंस, सोशल मीडिया नोटिफिकेशन, ड्रिंकिंग अलर्ट, अलार्म, स्टॉपवॉच, टाइमर, मासिक धर्म या पीरियड ट्रैकर और डीएनडी/पावर सेवर शामिल हैं। वॉच को धूल, पसीने और बारिश से बचाने के लिए मैक्सिमा मैक्स प्रो नाइट्रो को IP67 रेटिंग मिली है।

 

ये भी पढ़ें:- मच गई लूट! OnePlus के Smartphones और Earbuds पर मिल रही 50% तक की छूट

 

Maxima Max Pro Nitro smartwatch: कीमत और उपलब्धता

मैक्सिमा मैक्स प्रो नाइट्रो स्मार्टवॉच को विशेष रूप से अमेज़न पर लॉन्च किया गया है। ये वॉच 1999 रुपए की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टवॉच कई कलर ऑप्शन जैसे – स्पेस ब्लैक, रोज़ गोल्ड ब्लैक और सिल्वर ग्रे में उपलब्ध है। स्ट्रैप के लिए अलग-अलग कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं।

[ad_2]

Source link