Home Education & Jobs MBBS : NEET में आए कम अंक, सरकारी एमबीबीएस सीट के नाम पर लग गई 11 लाख की चपत

MBBS : NEET में आए कम अंक, सरकारी एमबीबीएस सीट के नाम पर लग गई 11 लाख की चपत

0
MBBS : NEET में आए कम अंक, सरकारी एमबीबीएस सीट के नाम पर लग गई 11 लाख की चपत

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

पटना में मनचाहे मेडिकल कालेज में नामांकन के नाम पर छात्र से 11 लाख रुपये ठगी की घटना सामने आई है। फ्रेजर रोड डुमरांव पैलेस स्थित एक एजेंसी पर ठगी का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर एक अक्टूबर को एजेंसी मालिक सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में कोतवाली थानेदार संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दिव्यांशु परिवार के साथ गर्दनीबाग के अनीसाबाद इलाके में रहते हैं। नीट यूजी ( NEET UG ) की परीक्षा में कम अंक आने के कारण उसे मनचाहा कॉलेज मिलने की उम्मीद नहीं थी। लिहाजा वह अच्छे निजी मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने को सोच रहा था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इसी बीच फ्रेजर रोड के डुमरांव पैलेस स्थित करियर सोल्यूशन नाम की एजेंसी से उनके पास फोन आया। एजेंसी ने उसे मनचाहे कालेज में नामांकन का भरोसा दिलाया। नामांकन के बहाने एजेंसी संचालकों ने दिव्यांशु से स्कोर कार्ड व अन्य दस्तावेज सहित 11 लाख रुपये ले लिए। बावजूद इसके छात्र का दाखिला नहीं करवाया।

MBBS : नए मेडिकल कॉलेजों को 100 से 150 सीटें अलॉट, NMC ने जारी की संस्थानों की लिस्ट

आरोपित पीड़ित से और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने एजेंसी मालिक गौरव सिंह, प्रशांत कुमार व काउंसलर मेघा सहित अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link