Home World Medvedev Putin Warrant: पुतिन को अरेस्‍ट किया तो आएगा परमाणु प्रलय… रूसी राष्‍ट्रपति के करीबी मेदवदेव की खुली धमकी

Medvedev Putin Warrant: पुतिन को अरेस्‍ट किया तो आएगा परमाणु प्रलय… रूसी राष्‍ट्रपति के करीबी मेदवदेव की खुली धमकी

0


मास्‍को: अंतरराष्‍ट्रीय आपराधिक अदालत की ओर से जारी वारंट के बाद रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच युद्धापराधी घोषित किए गए पुतिन के करीबी और पूर्व रूसी राष्‍ट्रपति दमित्री मेदवदेव ने परमाणु प्रलय की धमकी दी है। मेदवदेव ने कहा कि अगर पुतिन को अरेस्‍ट करने का कोई भी प्रयास किया जाता है तो इससे दुनिया में परमाणु कयामत आ सकता है। वहीं रूसी राष्‍ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि कोर्ट का वारंट एक पक्षपातपूर्ण फैसला है और यह हमारे लिए कोई महत्‍व नहीं रखता है।

रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन युद्धापराध का पूरी तरह से खंडन किया है और दावा किया कि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन की ओर से किए युद्धापराधों को अनदेखा किया है। अंतरराष्‍ट्रीय आपराधिक अदालत ने पुतिन को यूक्रेन में युद्धापराध के लिए जिम्‍मेदार ठहराया है। इस बीच दमित्री मेदवदेव ने गुरुवार को कहा कि अगर पुतिन को अरेस्‍ट करने का कोई भी प्रयास किया जाता है तो इसे रूस के खिलाफ युद्ध का ऐलान माना जाएगा। इस समय मेदवदेव रूस के शक्तिशाली सुरक्षा परिषद के उप प्रमुख हैं।
S-400 India: रूस ने भारत को दिया बड़ा झटका, समय पर पूरी नहीं होगी S-400 की डिलीवरी, चीन का दबाव तो नहीं?

मेदवदेव ने दी मिसाइल हमले की धमकी

मेदवदेव ने टेलिग्राफ पर जारी एक वीडियो में कहा कि अगर पुतिन को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाता है तो उस देश में हमारी सभी मिसाइलों का मुंह मोड़ दिया जाएगा। वह लगातार परमाणु हमले की धमकी दे रहे हैं। एक बयान में मेदवदेव ने कहा था, ‘यूक्रेन को हर दिन विदेशी हथियारों की आपूर्ति परमाणु प्रलय की ओर ले जाएगा।’ इससे पहले पुतिन ने चीनी राष्‍ट्रपति की मास्‍को यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिमी देशों को बहुत कड़ा संदेश दिया था।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूसी राष्ट्रपति के साथ वार्ता के बाद मास्को से प्रस्थान करते हुए विदाई संदेश में मुस्कुराते हुए व्लादिमीर पुतिन को ‘बदलाव आ रहा है’ कहा। शी ने पुतिन से कहा, ‘बदलाव आ रहा है जो 100 साल में नहीं हुआ। और हम इस बदलाव को एक साथ चला रहे हैं।’ डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक ये शब्द निश्चित रूप से पश्चिम में खतरे की घंटी बजाएंगे। जिनपिंग ने कहा- ‘कृपया, ध्यान रखना, प्रिय मित्र।’ रूसी राष्ट्रपति ने शी को ‘सुरक्षित यात्रा’ कहा था। फरवरी 2022 में, इस जोड़ी ने घोषणा की कि उन्होंने ‘नो लिमिट’ दोस्ती कायम की है।



Source link