Home Life Style Merry Christmas 2023: क्रिसमस के दिन जुराब में क्यों छुपाए जाते हैं गिफ्ट, ये है असल वजह

Merry Christmas 2023: क्रिसमस के दिन जुराब में क्यों छुपाए जाते हैं गिफ्ट, ये है असल वजह

0
Merry Christmas 2023: क्रिसमस के दिन जुराब में क्यों छुपाए जाते हैं गिफ्ट, ये है असल वजह

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Merry Christmas 2023: दुनियाभर में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन बच्चे अपने प्यारे सांता क्लॉज का इंतजार बड़ी बेसब्री से करते हैं। सांता क्लॉस से मिलने वाले अपने गिफ्ट के लिए वो एक दिन पहले ही 24 दिसंबर को अपनी विश लिस्ट एक लाल रंग के जुराब में डालकर,उसे अपने पास रखकर सो जाते हैं। बच्चे ऐसा इसलिए करते हैं ताकि सांता उनकी विश लिस्ट पढ़कर उनके पसंदीदा गिफ्ट उनकी लाल जुराब में रख जाए। गिफ्ट के इस लेन देन के बीच क्या आप जानते हैं,बच्चों की विश लिस्ट से लेकर उनके गिफ्ट्स तक को आखिर लाल रंग के जुराब में ही क्यों रखा जाता है। आइए जानते हैं इसके पीछे का असल कारण और कैसे शुरू हुआ ये चलन। 

क्रिसमस गिफ्ट्स का लाल मोजों से क्या है कनेक्शन- 

पुरानी मान्यताओं के अनुसार सांता क्‍लॉज के बच्चों को गिफ्ट देने का यह चलन चौथी शताब्‍दी से शुरू हुआ था। तुर्की की एक जगह मायरा में सेंट निकोलस नाम का बेहद अमीर व्‍यक्ति रहता है। निकोलस अमीर होने के साथ बेहद  दयालु व्यक्ति भी था। वह लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहता था। जरूरतमंद लोगों के आत्मविश्वास को ठेस ना पहुंचे इसलिए वो उनकी मदद छिपकर किया करता था। दरअसल, एक बार एक गरीब व्‍यक्ति के बारे में निकोलस को पता चला। जिसकी तीन बेटियां थीं। गरीब व्यक्ति अपनी बेटियों की शादी को लेकर बेहद चिंता में रहता था क्योंकि उनकी शादी के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। जब निकोलस को यह बात पता चली तो वो उस व्यक्ति की मदद करने के लिए रात को लाल मोजे में छिपाकर ढेर सारे पैसे उस गरीब के घर की चिमनी से नीचे डाल देता था।

कब से शुरू हुआ क्रिसमस पर लाल मोजे में गिफ्ट देने का चलन-

निकोलस ने उस गरीब व्यक्ति को इस तरह कई बार मदद की, एक दिन गरीब व्यक्ति ने निकोलस को ऐसा करते हुए देखा लिया। जिस पर निकोलस ने उस गरीब व्यक्ति को यह बात किसी दूसरे व्यक्ति से कहने के लिए मना किया। लेकिन धीरे-धीरे यह बात पूरे कस्‍बे में फैल गई। उसी समय से लोग क्रिसमस पर सेंट निकोलस के नाम पर ही सांता क्‍लॉज के नाम से एक दूसरे को छिपकर मदद करने और लाल मोजे में गिफ्ट लपेटकर देने लगे।

[ad_2]

Source link