Monday, February 3, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsMHT CET Result 2023: महाराष्ट्र सीईटी के नतीजे कल mahacet.org पर जारी...

MHT CET Result 2023: महाराष्ट्र सीईटी के नतीजे कल mahacet.org पर जारी होंगे


ऐप पर पढ़ें

MHT CET Result 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की ओर से एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2023 कल, 12 जून 2023 को जारी किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी एमएचसीईटी (PCM & PCB Group) 2023 परीक्षा भाग लिया हो वे अपना रिजल्ट महा सीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

एमएचटी सीईटी का रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2023 का लिंक भी वेबसाइट mahacet.in पर उपलब्ध रहेगा। ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है कि www.mahacet.org और www.mahacet.in पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2023 ऐसे चेक कर सकेंगे:

  • रिजल्ट जारी होने के बाद महाराष्ट्र सीईटी की वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
  • सीईटी पोर्टल के होम पेज पर दिख रहे लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज ओपन होगा जहां अभ्यर्थियों को MHT CET 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब एक और पेज खुलेगा जिसमें आपका स्कोरकार्ड उपलब्ध होगा।
  • जरूरी डिटेल्स भरें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट पेज को डाउनलोड करें और प्रिंट कराकर रख लें।

पीसीएम ग्रुप की एमएचटी सीईटी का आयोजन 9 मई से 14 मई तक किया गया था। वही पीसीबी ग्रुप की एमएचटी सीईटी 15 मई से 20 मई 2023 तक आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए एमएचटी सीईटी की वेबसाइट देख सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments