Home Sports MI vs DC मैच पर छाए संकट के बादल, बारिश की वजह से रद्द हुआ मुकाबला तो इस टीम को होगा

MI vs DC मैच पर छाए संकट के बादल, बारिश की वजह से रद्द हुआ मुकाबला तो इस टीम को होगा

0
MI vs DC मैच पर छाए संकट के बादल, बारिश की वजह से रद्द हुआ मुकाबला तो इस टीम को होगा

[ad_1]

Wankhede Stadium
Image Source : INDIA TV
वानखेड़े स्टेडियम

IPL 2025 का 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच MI के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग की माने तो मुंबई में कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। प्लेऑफ के लिहाज से मुंबई और दिल्ली दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ये तीन टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, वहीं आखिरी एक जगह के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच रेस चल रही है। मुंबई के मौसम को देखते हुए फैंस के मन में एक सवाल बार-बार आ रहा है। वो सवाल ये है कि अगर MI vs DC मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो इससे किस टीम को फायदा होगा। तो आइए हम आपको इस सवाल का जवाब देते हैं।

MI vs DC मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो क्या होगा?

IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल को देखें तो मुंबई इंडियंस की टीम 12 मैचों में 14 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। वहीं दिल्ली की बात करें तो उन्होंने भी अब तक 12 मैच खेले हैं, लेकिन उनके खाते में 13 अंक हैं और वो पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर हैं। अगर 21 मई को खेले जाना वाला मुंबई और दिल्ली का मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांटा जाएगा। इससे मुंबई को फायदा होगा, उनके खाते में 15 अंक हो जाएंगे और दिल्ली के पास 14 पॉइंट्स रह जाएंगे। फिर प्लेऑफ के लिए दोनों को अपने अंतिम मुकाबले के नतीजे पर निर्भर रहना पड़ेगा ऐसे में दिल्ली नहीं चाहेगी कि ये मैच बारिश की वजह से रद्द हो।

मुकाबला रद्द होने के बाद कुछ ऐसा हो सकता है प्लेऑफ का समीकरण

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही टीमों को अपना आखिरी लीग मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। अगर MI vs DC मैच रद्द होने के बाद दिल्ली की टीम अपने अगले मैच में पंजाब किंग्स को हरा देती है तो भी प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की नहीं हो पाएगी। उस मैच के दिल्ली को उम्मीद करनी होगी कि मुंबई पंजाब के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला हार जाए तब जाकर वो प्लेऑफ में पहुंच पाएंगे।

वहीं मैच रद्द होने के बाद दिल्ली को अगर पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ता है तो उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और मुंबई को प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा। अगर मुंबई और पंजाब दोनों ही टीमें अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब होती हैं तो मुंबई 17 अंकों के साथ टॉप-4 में पहुंच जाएगी जबकि दिल्ली की टीम 16 अंकों के साथ टूर्नामेंट बाहर हो जाएगी और उनका खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट जाएगा। कुल मिलाकर देखें तो बारिश की वजह से मुकाबला रद्द होता है तो इससे दिल्ली कैपिटल्स को नुकसान होगा और मुंबई इंडियंस को फायदा होगा।

यह भी पढ़ें

MI vs DC: बारिश बिगाड़ सकती है रोमांचक मैच का मजा, जानें कैसा रहेगा मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

IPL 2025 की सबसे बड़ी खोज रहे वैभव सूर्यवंशी, अपने नाम दर्ज किए ये 5 अद्भुत रिकॉर्ड

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link