Friday, July 19, 2024
Google search engine
HomeLife StyleMiss World Finale: बनारसी साड़ी में नीता अंबानी तो हॉट लुक में...

Miss World Finale: बनारसी साड़ी में नीता अंबानी तो हॉट लुक में पहुंची एक्ट्रेसेज, देखें लुक्स


ऐप पर पढ़ें

भारत में हो रहे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 9 मार्च को हुआ। जिसमे कृति सेनन और पूजा हेगड़े जज बनकर पहुंची थीं। वहीं जियो वर्ल्ड कंवेशन सेंटर में हो रहे फाइनल में कई सारे सितारों ने शिकरत की। ग्लैमरस और हॉट लुक में नजर आ रहीं एक्ट्रेसेज के बीच नीता अंबानी का लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा था। देखें नीता अंबानी के ग्रेसफुल लुक से लेकर एक्ट्रेसेज के ब्युटीफुल लुक की फोटोज।

नीता अंबानी ने पहनी बनारसी साड़ी

जामनगर में अपने एलिगेंट और शाही लुक में नजर आने के बाद एक बार फिर नीता अंबानी के लुक ने सुर्खियां बटोरी हैं। बनारसी जांगला साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने स्वदेश पहल के तहत बनाया है। जिसमे गोल्ड जरी के धागों का काम किया गया है। जिसके साथ मीनाकारी डिटेल और फ्लोरल जाल वाली इंट्रीकेटेड वर्क किया गया है। 

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का गॉर्जियस लुक

वहीं मिस वर्ल्ड फाइनल में पहुंची पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर काफी गॉर्जियस नजर आ रही थीं। उन्होंने शिमरी गोल्डन लहंगे के साथ लांग ट्रेल वाली केप जैकेट को पेयर किया था। जो लुक को हॉट बनाने के लिए काफी दिख रहा था। 

पूजा हेगड़े का शिमरी लुक

जज बनकर फाइनल में पहुंची पूजा हेगड़े शिमरी अटायर में नजर आईं। वाइलेट शिमरी फुल स्लीव बॉडी हगिंग ड्रेस में हमेशा की तरह पूजा गॉर्जियस दिख रही थीं।

कृति सेनन का ऑफ शोल्डर ग्रीन गाउन

कृति सेनन का लुक काफी स्टनिंग था। फाइनल राउंड में जज बनकर पहुंची कृति ने ऑफ शोल्डर ग्रीन गाउन को चुना था। बॉडी फिटिंग और अनइवन हेमलाइन के साथ वेस्ट पर फ्लेयर्ड ऐड थी। वहीं साथ में मैचिंग की ग्रीन स्कर्ट क्लासी लुक दे रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments