Home National Mission Admission: उत्तर प्रदेश में 76 और दिल्ली में 2, देखिए किस राज्य में हैं कितने नवोदय विद्यालय

Mission Admission: उत्तर प्रदेश में 76 और दिल्ली में 2, देखिए किस राज्य में हैं कितने नवोदय विद्यालय

0
Mission Admission: उत्तर प्रदेश में 76 और दिल्ली में 2, देखिए किस राज्य में हैं कितने नवोदय विद्यालय

[ad_1]

नई दिल्ली (Mission Admission, Navodaya Vidyalaya). हर कोई अपने बच्चे का एडमिशन शहर के बेस्ट स्कूल में करवाने की कोशिश करता है. बच्चे की पढ़ाई और भविष्य को ध्यान में रखते हुए पेरेंट्स उसे हॉस्टल भी भेज देते हैं. नवोदय विद्यालय की गिनती देश के बेस्ट स्कूलों में की जाती है. नवोदय विद्यालय में 6वीं में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है (NVS Admission).

नवोदय विद्यालय में एडमिशन का नोटिफिकेशन, एडमिशन फॉर्म, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न व स्कूलों की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर चेक की जा सकती है. नवोदय विद्यालय स्कीम के तहत देश के हर जिले में एक JNV होना अनिवार्य है. फिलहाल देशभर में 649 Navodaya Vidyalaya हैं. भारत के 27 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों में एनवीएस स्कूल मौजूद हैं.

उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी
नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर मौजूद NVS School List के मुताबिक, फिलहाल नवोदय विद्यालय की सबसे ज्यादा ब्रांचेस उत्तर प्रदेश यानी देश के सबसे बड़े राज्य में हैं.
आंध्र प्रदेश – 15
अरुणाचल प्रदेश – 17
असम – 27
बिहार – 39
चंडीगढ़ – 1
छत्तीसगढ़ – 28
दादरा नगर हवेली और दमन दीव – 3
दिल्ली – 2
गोवा – 2
गुजरात – 34
हरियाणा – 21
हिमाचल प्रदेश – 12
जम्मू कश्मीर – 20
झारखंड – 26
कर्नाटक – 31
केरल – 14
लद्दाख – 2
लक्षद्वीप – 1
पश्चिम बंगाल – 18
उत्तराखंड – 13
उत्तर प्रदेश – 76
अंडमान निकोबार – 3
त्रिपुरा – 8
तेलंगाना – 9
सिक्किम – 4
राजस्थान – 35
पुडुचेरी – 4
पंजाब – 23
ओडिशा – 31
नागालैंड – 11
मिजोरम – 8
मेघालय – 12
मणिपुर – 11
महाराष्ट्र – 34
मध्यप्रदेश – 54

नवोदय विद्यालय में एडमिशन कैसे मिलेगा?
नवोदय विद्यालय समिति के स्कूलों में क्लास 6 और क्लास 9 में एडमिशन होता है. दोनों कक्षाओं में दाखिले के लिए नवोदय विद्यालय समिति द्वारा प्रवेश परीक्षा ली जाती है. इसे जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट यानी JNVST के नाम से जाना जाता है (Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test). इन स्कूलों में दाखिले के लिए कई नियमों का पालन करना जरूरी है. एडमिशन गाइडलाइंस ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक की जा सकती हैं (NVS Admission Guidelines).

ये भी पढ़ें:
सीबीएसई बोर्ड 12वीं में कितने अंक मिलने पर होंगे पास? यहां देखें पूरी डिटेल
पति IAS, पत्नी यूट्यूबर, देखें किसकी कमाई है ज्यादा

Tags: Admission Guidelines, Jawahar Navodaya Vidyalaya, School Admission, School news

[ad_2]

Source link