[ad_1]
Mivi ब्रांड की को-फाउंडर मृदुला देवाभक्तूनी ने बताया कि Mivi ब्रांड के पहले स्मार्टफोन के बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके रिसर्च वर्क का काम जारी है। ऐसे में आने वाले वर्षों में Mivi ब्रांड के स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने फोन के लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया। लेकिन इतना जरूर बताया कि Mivi ब्रांड की तरफ से एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। फोन की लॉन्चिंग के बारे में बताया कि Mivi स्मार्टफोन को अगले एक या फिर दो साल में लॉन्च किया जा सकता है। मृदुला मेड इन इंडिया पर काफी जोर देती हैं। उन्होंने बताया कि Made in India कंपनी का कोर इश्यू है। मृदुला के मुताबिक कंपनी में काम करने वाले सभी लोग भारतीय है। साथ ही कंपनी में करीब 80 फीसद महिला वर्क फोर्स है।
भारत में बढ़ रही Mivi प्रोडक्ट की डिमांड
Mivi ब्रांड फिलहाल वियरेबल और हियरेबल कैटेगरी में मौजूद है। कंपनी ने हाल ही में पहली Mivi स्मार्टवॉच लॉन्च की है। कंपनी ने होम आडियो साउंड बार भी लॉन्च किया है। Mivi ब्रांड के साउंड बार ने अपनी लॉन्चिंग के 6 माह में करीब 25 फीसद भारतीय मार्केट को कैप्चर कर लिया है। मृदुला देवभक्तूनी ने बताया कि कंपनी जल्द कई अन्य नई कैटेगरी में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी।
[ad_2]
Source link