[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
मानसून सीजन में उमस काफी ज्यादा होती है। इस दौरान हवा में मौजूद नमी की वजह से चेहरा डल दिखने लगता है। इसी के साथ मेकअप भी काफी चिपचिपा लगने लगता है।इस मौसम में सबसे बेस्ट है कि आप एक अच्छे स्किन केयर को फॉलो करें और एक सुंदर लिपस्टिक लगाएं। ये लुक को पूरी तरह से इंहेंस कर देगी। अगर आपको किसी लिपस्टिक का रंग समझत नहीं आ रहा है, तो आपकी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हम यहां बता रहे हैं मानसून के लिए बेस्ट लिपस्टिक कलर।
बारिश के मौसम में लगाएं इस रंग की लिपस्टिक (Lipstick Colour Best For Monsoon)
फ्यूशिया पिंक
मानसून के दिनों में अपने लुक को सुंदर बनाने के लिए आप फूशिया पिंक शेड को लगा सकते है। लिपस्टिक का ये रंग कई अदाकाराओं का फेवरिट है।
ब्राउन शेड
इस रंग की लिपस्टिक हर किसी के स्किन टोन संग जचती है। महिलाएं और लड़कियां इस रंग को खूब पसंद करती है। मानसून के सीजन में आप इस रंग की लिपस्टिक को लगाएं।
प्लम शेड
ऑफिस के लिए ये शेड परफेक्ट है। ये रंग हर तरह की आउटफिट के साथ अच्छा लगता है। किसी भी पार्टी फंक्शन में आप इसे कैरी कर सकती हैं।
पीच शेड
ये शेड काफी गर्लिश है। इसे आप बारिश के मौसम में लगा सकती हैं। इस रंग की लिपस्टिक लगाने के बाद आपका लुक काफी हद तक इंहेंस होगा।
घर पर आसानी से बनाएं चुकंदर लिप बाम, बिना लिपस्टिक लगाए मिलेंगे गुलाबी होठ
[ad_2]
Source link