
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
मदर्स डे एक ऐसा दिन है, जिस दिन बच्चे अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए तमाम चीजें अपनाते हैं। इस साल ये दिन 14 मई को मनाया जाएगा। हर मां के प्यार और करुणा का जश्न मनाने और उन्हें स्पेशल महसूस कराने का एक आदर्श दिन है। इस दिन को लोग अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। कुछ लोग पहले से ही इस दिन की प्लानिंग करते हैं। अगर आपने अभी तक कुछ प्लान नहीं किया है तो यहां कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं जो मदर्स डे सेलिब्रेशन में आपके काम आ सकते हैं।
मदर्स डे सेलिब्रेशन के तरीके (Ways To Celebrate Mother’s Day)
बेड पर दें ब्रेकफास्ट
मां के दिन की शुरुआत किचन से होती है। मदर्स डे के दिन आप मां के दिन की शुरुआत उसे बिस्तर में नाश्ता देकर कर सकते हैं। आप उनकी फेवरेट चीजों को नाश्ते में बना सकते हैं। ब्रेकफास्ट में आप एक गिलास फ्रेश जूस भी पी सकते हैं। इसी के साथ ब्रेकफास्ट की ट्रे में एक छोटा सा नोट लिख सकते हैं।
फूल दें
फूल हर किसी के मूड को खुश कर देता है। ऐसे में मां के फेवरेट फूल का गुलदस्ता बनवाएं और मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं दें। फूलों के साथ एक छोटा लेटर दे सकते हैं, जिसमें आप अपने मन की बात को लिख सकते हैं।
एक साथ बिताएं दिन
यह दिन मां का है, ऐसे में इसे अपनी मां के साथ अच्छे से बिताएं। पूरा दिन उन चीजों को करने में बिताएं जो मां हमेशा आपके साथ करना चाहती थी। आप दोनों पिकनिक पर जा सकते हैं। चाहें तो कहीं घूमने जा सकते हैं, साथ में खाना बना सकते हैं, फैमिली की पुरानी तस्वीरें देख सकते हैं या घर पर कुछ मजेदार खेल खेल सकते हैं।
सरप्राइज दें
गिफ्ट सभी को पसंद होते हैं। अगर आप अपनी मां की पसंद जानके हैं तो एक अच्छा गिफ्ट ऑर्डर कर सकते हैं। केक, गहने, हैंडबैग से लेकर कुछ हैंडमेड चीजें भी गिफ्ट में अच्छी लगती हैं।
मदर्स डे पर मां के लिए बनाएं दिल की शेप वाला केक, ये रेसिपी जरूर करें ट्राई
[ad_2]
Source link