[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
मोटोरोला का फोन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन Motorola G24 Power की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। मोटोरोला इंडिया ने एक X पोस्ट करके बताया कि G24 पावर स्मार्टफोन 30 जनवरी को इंडियन मार्केट में एंट्री करेगा। कंपनी इस फोन को #DikheMastChaleZabardast से प्रोमोट कर रही है। पोस्ट में शेयर किए गए वीडियो में बताया गया है कि यह फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आएगा। सेल के लिए यह फोन मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इस फोन की एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इसमें इस फोन के खास फीचर्स की जानकारी दी गई है। लीक रेंडर्स के अनुसार फोन में कंपनी फ्लैट फ्रेम देने वाली है। फोन का पावर बटन इंटीग्रेटेड साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से साथ आएगा। माइक्रोसाइट के अनुसार फोन ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में आएगा।
मिलेंगे ये फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में आपको 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह डिस्प्ले 90Hz के एचडी+ रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। फोन 4जीबी और 8जीबी रैम वेरिएंट में आएगा। इसका इंटरनल स्टोरेज 128जीबी का होगा। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 चिपसेट देने वाली है। फोन वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे मिलेंगे।
जियो के सामने एयरटेल और Vi के ये प्लान फिसड्डी, मौज में करोड़ों यूजर
इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल होगा। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देने वाली है। फोन में कंपनी 6000mAh की बैटरी ऑफर करने वाली है। यह बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ओएस की बात करें चो यह फोन ऐंड्रॉयड 14 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। मोटो जेस्चर्स के साथ आने वाले इस फोन में आपको दमदार साउंड के लिए डॉल्बी ऐटमॉस भी मिलेगा।
[ad_2]
Source link