Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeNationalMP में सरकार बनते ही एक्शन मोड में आए सीएम मोहन यादव,...

MP में सरकार बनते ही एक्शन मोड में आए सीएम मोहन यादव, पढे़ें देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें


ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ऐक्शन मोड में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले आरोपी के घर सीएम यादव ने बुलडोजर चलवा दिया है। लोकसभा की कार्यवाही में दो युवकों के कूदने और संसद के बाहर हंगामे पर पीएम नरेंद्र मोदी की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सार्वजनिक बयान तो नहीं दिया है, लेकिन गुरुवार को सुबह मंत्रियों से इस पर बात की। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में कई योजनाओं की शुरुआत की थी। इसमें से एक बड़ी योजना प्रधानमंत्री जन धन खाते खोलने की थी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में कई योजनाओं की शुरुआत की थी। इसमें से एक बड़ी योजना प्रधानमंत्री जन धन खाते खोलने की थी। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला गुरुवार को जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा। पॉलिटीशियन-एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने बुधवार को पीरियड लीव पर जो बयान दिया था उस पर अब कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है। स्मृति ईरानी बोली थीं कि पीरियड कोई रुकावट नहीं है। पढ़ें देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें।

BJP कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले का घर जमींदोज, ऐक्शन मोड में CM मोहन 

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ऐक्शन मोड में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले आरोपी के घर सीएम यादव ने बुलडोजर चलवा दिया है। दरअसल, 5 दिसंबर को देवेंद्र ठाकुर नाम के एक भाजपा कार्यकर्ता पर फारुख राइन नाम के एक शख्स ने हमला कर दिया था। जानलेवा हमला में देवेंद्र की हथेली कट गई थी। ऐसे में अब आरोपी फारुख के घर को बुलडोजर ने जमींदोज कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

राजनीति में न पड़ें, गंभीरता से लें; लोकसभा में सुरक्षा चूक पर PM मोदी

लोकसभा की कार्यवाही में दो युवकों के कूदने और संसद के बाहर हंगामे पर पीएम नरेंद्र मोदी की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सार्वजनिक बयान तो नहीं दिया है, लेकिन गुरुवार को सुबह मंत्रियों से इस पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। लेकिन इस मसले पर होने वाली राजनीति में भी पड़ने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मसले को गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही में दर्शक दीर्घा से दो युवक कूद आए थे। इनमें से एक का नाम सागर शर्मा है, जो लखनऊ का रहने वाला है। यहां पढ़ें पूरी खबर

खाते में जीरो बैलेंस तब भी निकाल सकेंगे ₹10000, सरकार की धांसू स्कीम

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में कई योजनाओं की शुरुआत की थी। इसमें से एक बड़ी योजना प्रधानमंत्री जन धन खाते खोलने की थी। इसका मकसद देश के हर गरीब को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली में लाना था। केंद्र सरकार ना सिर्फ इस अकाउंट में पीएम किसान स्कीम जैसी सरकारी योजनाओं के पैसे भेजती है बल्कि ग्राहकों को कई खास सुविधाएं भी मिलती हैं। ऐसी ही एक सुविधा ओवरड्राफ्ट की है। इसके तहत बैंक अकाउंट में पैसे नहीं होने की स्थिति में भी ग्राहकों को पैसे निकालने की सुविधा मिलती है। यहां पढ़ें पूरी खबर

आज ऋतुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई को मिल सकता है मौका

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला गुरुवार को जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा। टॉस आधा घंटा पहले होगा। सुर्याकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम फिलहाल तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। सीरीज बचाने के लिए आज सूर्या ब्रिगेड के सामने ‘करो या मरो’ की चुनौती है। साउथ अफ्रीका ने बारिश से प्रभावित दूसरे टी20 में पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर

महिलाओं को पेड पीरियड लीव मिलनी चाहिए या नहीं, देखें क्या बोलीं कंगना

पॉलिटीशियन-एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने बुधवार को पीरियड लीव पर जो बयान दिया था उस पर अब कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है। स्मृति ईरानी बोली थीं कि पीरियड कोई रुकावट नहीं है। अब कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि कैसे महिलाएं हमेशा से वर्किंग ही रही हैं। कंगना ने महिलाओं के काम गिनवाए और कहा कि उनके रास्ते में कुछ भी रुकावट नहीं बन सकता। कंगना ने स्मृति ईरानी की बात का सपोर्ट किया कि महिलाओं को पीरियड पर पेड लीव नहीं मिलनी चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments