Home Education & Jobs MP Board 10th 12th Result 2023: जानें कब तक आएगा एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, कितना हुआ काम

MP Board 10th 12th Result 2023: जानें कब तक आएगा एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, कितना हुआ काम

0
MP Board 10th 12th Result 2023: जानें कब तक आएगा एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, कितना हुआ काम

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

MP Board 10th 12th Result 2023 date: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं की 70 फीसदी से ज्यादा कॉपियों चेक हो चुकी हैं। भोपाल में 85 फीसदी कॉपियां चेक हो चुकी हैं। इस माह मूल्यांकन कार्य खत्म होने की पूरी उम्मीद है। हर मूल्यांकन केंद्र पर 300 से 350 शिक्षक कॉपी जांचने के लिए लगाए गए हैं। अभी केंद्रों की ओर से विद्यार्थियों के अंकों को अपलोड करने का काम बाकी है। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षाओं में करीब 19 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि उत्तर पुस्तिकाएं चेक करने का काम अंतिम चरण में है, हालांकि रिजल्ट को लेकर फिलहाल कोई डेट तय नहीं की गई है। 

पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन 29 अप्रैल 2022 को जारी कर दिया गया था। हालांकि इस वर्ष अगले सप्ताह तक रिजल्ट जारी होना मुश्किल है। पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 59.54 प्रतिशत रहा था। जबकि एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 72.72 फीसदी रहा था।  इस वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च 2023 से शुरू होकर 27 मार्च 2023 तक चली थीं। जबकि एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से प्रारंभ होकर 5 अप्रैल तक चली थीं। 

इस बार 10वीं 12वीं परीक्षा में तिमाही व छमाही के अंक जोड़ने की योजना है। 10वीं का मुख्य पेपर 75 अंक का था। 25 अंक प्रोजेक्ट, तिमाही व छमाही परीक्षा के मिलेंगे। स्टूडेंट्स को बार कोड वाली 32 पेज की सिर्फ एक कॉपी दी गई थी। सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं दी गई थी। 32 पेज की आंसर कॉपी में ओएमआर शीट भी थी। बार कोड वाली कॉपियों में ओमएआर शीट थी। 

[ad_2]

Source link