Home Education & Jobs MP National Health Mission: मध्यप्रदेश में हेल्थ डिपार्टमेंट में 1200 पदों के लिए आई वेकैंसी, आवेदन करने की आखिरी तारीख आज

MP National Health Mission: मध्यप्रदेश में हेल्थ डिपार्टमेंट में 1200 पदों के लिए आई वेकैंसी, आवेदन करने की आखिरी तारीख आज

0


ऐप पर पढ़ें

MP National Health Mission: मध्य प्रदेश सरकार की ओर से नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 1200 पदों के लिए यह वेकैंसी निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार sams.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 आयु सीमा-

1 जनवरी 2023 तक जिस भी उम्मीदवार की आयु 21 से लेकर 43 वर्ष के बीच है। इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के लोगों को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी।

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिए एक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवार को बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब देने होंगे।

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनम) के कुल 1200 पदों कर लिए यह वेकैंसी निकालो गई है। जिसमें 324 सीटें अनारक्षित वर्ग के लोगों के लिए, 120 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए, 240 अनुसूचित जनजाति, 192 अनुसूचित जाति, 72 शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए है।

  सैलरी-

 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की यह भर्ती संविदा पर होगी। सविंदा की अवधि 31 मार्च 2023 तक है। जिन्हें प्रतिमाह 12,000 रुपये वेतन के दिया जाएगा।

 योग्यता-

12वीं भौतिकी, रसायन और  जीव विज्ञान पढ़ा होना अनिवार्य है। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से संचालित नर्सिंग मिडवाईफ का 2 साल का प्रशिक्षण उत्तीर्ण किया हो।

मध्यप्रदेश नर्सेस  रेजिस्ट्रेशन काउंसलिंग का वैध पंजीकरण होना चाहिए।



Source link