MP Police Constable Vacancy 2023: पटवारी, जेल प्रहरी, वनरक्षक समेत विभिन्न भर्तियां निकालने के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( एमपीपीईबी , एमपीईएसबी – MPPEB या MPESB ) ने आखिरकार शुक्रवार को एमपी पुलिस कांस्टेबल की बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एमपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 7411 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें 7090 पद कांस्टेबल जीडी के हैं और 32 पद कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर के हैं। प्रदेश के लाखों युवाओं को बीते कई महीनों से एमपी पुलिस जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन निकलने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार था। शिवराज सरकार ने इस भर्ती को निकालने का ऐलान पिछले साल ही कर दिया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणानुसार एमपी पुलिस कांस्टेबल की इस नई भर्ती में फाइनल मेरिट लिस्ट में फिजिकल टेस्ट के अंक भी जोड़े जाएंगे। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के इन नए नियमों के मुताबिक जो जितना अच्छा फिजिकल टेस्ट दौड़ा, जिसका दौड़, कूद और गोला फेंक में जितना अच्छा प्रदर्शन होगा, उसके चयन के चांस उतने ही ज्यादा बढ़ जाएंगे। इस भर्ती में 10 से 12 लाख आवेदन आने का अनुमान है।
इस भर्ती के नियम पहले निकली एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती से अलग हैं। अभी तक जहां पीईटी ( शारीरिक दक्षता परीक्षा ) महज क्वालिफाइंग होती है, वहीं इस नई भर्ती में पीईटी के मार्क्स मिलेंगे। जो जितना अच्छा फिजिकल टेस्ट (दौड़ , कूद, गोला फेंक) देगा, उसे उतने अच्छे मार्क्स मिलेंगे। दौड़, कूद का स्लैब बनाया गया है जिसे नोटिफिकेशन में से देखा जा सकता है। अब अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा व फिजिकल टेस्ट दोनों में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के दो चरण होंगे – लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट। दोनों ही 100-100 नंबर के होंगे। दो घंटे की लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
कांस्टेबल जीडी पदों की मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी। कांस्टेबल जीडी अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स लाने पर प्रथम चरण लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर फाइनल सेलेक्शन होगा। जो जितना अच्छा फिजिकल टेस्ट (दौड़ , कूद वगैरह) देगा, उसे उतने अच्छे मार्क्स मिलेंगे। दौड़, कूद का स्लैब बनाया गया है जिसे नोटिफिकेशन में से देखा जा सकता है। अब अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा व फिजिकल टेस्ट दोनों में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
फिजिकल फिटनेस टेस्ट – कुल 100 मार्क्स का होगा।
पुरुषों के लिए- गोला फेंक – 7.26 किग्रा
महिलाओं के लिए – गोला फेंक – 4 किग्रा।
800 मीटर की दौड़ के लिए एक अवसर और लंबी कूद एवं गोला फेंक के लिए तीन अवसर दिए जाएंगे। दौड़ के अंधिकतम अंक 40, लंबी कूद और गोला फेंक के 30-30 तय किए गए हैं।
उदाहरण के लिए अगर कोई अभ्यर्थी 141.3 सेकेंड से 143.2 सेकेंड तक के समय में 800 मीटर की दौड़ पूरी करता है तो उसे 40 में से 30 नंबर मिलेंगे। जो अभ्यर्थी 5.57 मीटर या इससे अधिक दूरी तक की लंबी कूद मारेंगे उन्हें पूरे 30 अंक मिलेंगे। जो अभ्यर्थी 8.76 मीटर या इससे अधिक दूरी तक गोला फेंकेंगे उन्हें पूरे 30 अंक मिलेंगे।
फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के प्राप्तांक और फिजिकल टेस्ट के प्राप्तांक जोड़कर बनेगी।
कांस्टेबल जीडी के अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में कम से कम 30 फीसदी अंक (100 में से 30 अंक) लाने होंगे। 30 अंक लाने पर ही उनके मार्क्स लिखित परीक्षा के अंकों के साथ जोड़े जाएंगे।
कोरोना के चलते अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट दी गई है। जानें किसके लिए क्या है आयु के नियम
– एमपी के अनारक्षित वर्ग एवं अन्य अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थी – 33 प्लस 3 – 36 वर्ष।
– एमपी के ईडबल्यूएस वर्ग – 33 प्लस 3 – 36 वर्ष।
– सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थी – 38 प्लस 3 – 41 वर्ष।
– एमपी के एससी, एसटी, ओबीसी – 38 प्लस 3 – 41 वर्ष।