
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
MP Police Constable Bharti 2023: एमपी पुलिस में कांस्टेबल की 7090 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पिछले कई महीनों से राज्य के बेरोजगार युवाओं को इस भर्ती का इंतजार था। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 जून 2023 से शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2023 है। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन 26 जून से 15 जुलाई के बीच किया जा सकेगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा 12 अगस्त 2023 से शुरू होगी। आयु सीमा 18 से 33 के बीच तय की गई है लेकिन सभी वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है।
कुल रिक्त पदों में 3851 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। 709 पद एक्स सर्विसमैन, 1063 एचजी, 1467 पद महिलाओं के लिए (33 फीसदी) आरक्षित हैं।
पदों का ब्योरा
– कांस्टेबल जनरल ड्यूटी – विशेष सशस्त्र बल के लिए- 2646 पद
– कांस्टेबल जनरल ड्यूटी – विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर – 4444
– कांस्टेबल जनरल ड्यूटी रेडियो ऑपरेटर – 321 पद
शैक्षणिक योग्यता
कांस्टेबल जीडी
जनरल, एससी व ओबीसी के लिए – 10वीं पास।
एसटी वर्ग के लिए योग्यता – 8वीं पास।
कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर
सभी वर्गों के लिए योग्यता – 12वीं पास। एवं किसी भी पॉलिटेक्निक या आईटीआई से इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रिकल्स और हार्डवेयर, कंप्यूटर हार्डवेयर (कंप्यूटर एप्लीकेशन नहीं) टेलीकम्युनिकेशन, इंस्ट्रयूमेंट मैकेनिक या आईटी इंजीनियरिंग में 2 साल का डिप्लोमा कोर्स किया है।
इन पदों के लिए पहले चरम में ही अलग से तकनीकी परीक्षा ली जाएगी। जो पहले चरण लिखित परीक्षा के अलावा होगी।
अधिकतम आयु सीमा (सभी वर्गों को आयु में 3 वर्ष की छूट दी गई है)
एमपी के अनारक्षित वर्ग एवं अन्य अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थी – 33 प्लस 3 – 36 वर्ष।
एमपी के ईडबल्यूएस वर्ग – 33 प्लस 3 – 36 वर्ष।
सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थी – 38 प्लस 3 – 41 वर्ष।
एमपी के एससी, एसटी, ओबीसी – 38 प्लस 3 – 41 वर्ष।
कांस्टेबल (सभी संवर्ग) का वेतनमान – 19500-62000 रुपये
आवेदन फीस
अनारक्षित वर्ग के लिए – 500 रुपये
एमपी के एससी, एसटी, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए – 250 रुपये
इस भर्ती के नियम पहले निकली एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती से अलग हैं। अभी जहां पीईटी ( शारीरिक दक्षता परीक्षा ) महज क्वालिफाइंग होती है, वहीं इस नई भर्ती में पीईटी के मार्क्स मिलेंगे। नई पुलिस भर्ती परीक्षा में 50 फीसदी अंक लिखित परीक्षा और 50 फीसदी पीईटी के होंगे। जो जितना अच्छा फिजिकल टेस्ट देगा, उसे उतने अच्छे मार्क्स मिलेंगे। फिटनेस के अतिरिक्त अंक मिलेंगे। फिजिकल टेस्ट का स्लैब बनाया जाएगा। चयन काफी हद तक फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
[ad_2]
Source link