Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsMP Police Constable Result 2023: आने वाला है एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती...

MP Police Constable Result 2023: आने वाला है एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट


ऐप पर पढ़ें

MP Police Constable Result : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से आयोजित की गई है पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर घोषित हो सकता है। बताया जा रहा है कि एमपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट चुनावों के चलते लेट रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है आचार संहिता लगे होने के चलते नतीजों में देरी हो रही है। परिणाम का ऐलान नई सरकार बनने के बाद हो सकता है। लेकिन एमपीईएसबी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। एमपी पुलिस कांस्टेबल के अलावा स्टाफ नर्स, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी और पैरामेडिकल पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा का भी रिजल्ट भी लटका हुआ है। मंडल सिर्फ पात्रता परीक्षाओं के परिणाम ही जारी कर सका है।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 12 अगस्त से 12 सितंबर तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी। 12 शहरों में करीब 50 परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में एग्जाम हुआ। पुलिस कांस्टेबल 7411 पदों के लिए 8.70 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। रिक्तियों में कांस्टेबल जीडी के 7090 के अलावा कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर की भी 321 वैकेंसी हैं। कुल रिक्त पदों में 3851 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। 709 पद एक्स सर्विसमैन, 1063 एचजी, 1467 पद महिलाओं के लिए (33 फीसदी) आरक्षित हैं। 

MP Police Constable Result 2023: एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

– सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा। 

– रिजल्ट सेक्शन पर जाएं। परीक्षार्थी अपना परिणाम एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ डालकर चेक कर सकेंगे।

–  एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम लिंक पर क्लिक करें। 

– रिजल्ट विंडो आने पर एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ डालें। 

– सब्मिट पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंटआउट ले लें।

कांस्टेबल जीडी पदों की मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी। कांस्टेबल जीडी अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स लाने पर प्रथम चरण लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर फाइनल सेलेक्शन होगा। जबकि कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर पदों की मेरिट लिस्ट में फिजिकल टेस्ट के अंक नहीं जुड़ेंगे। इनका फिजिकल टेस्ट तो होगा लेकिन मेरिट लिस्ट सिर्फ लिखित परीक्षा के मार्क्स से ही बनेगी। ऑपरेटर पद के लिए फिजिकल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग ही होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments