Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsMPPEB : एमपी पुलिस कांस्टेबल , पटवारी व जेल प्रहरी समेत 5...

MPPEB : एमपी पुलिस कांस्टेबल , पटवारी व जेल प्रहरी समेत 5 बंपर भर्तियां, इन तारीखों से करें आवेदन


MPPEB MP Constable Bharti , MP Patwari Bharti : नया साल 2023 मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए झप्पर फाड़ कर सरकारी नौकरियां लाया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च 2023 माह के लिए बंपर भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। आबकारी विभाग में कांस्टेबल पद के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं जबकि पटवारी, जेल प्रहरी, वनरक्षक, एमपी पुलिस कांस्टेबल समेत कई तरह के हजारों पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जनवरी, फरवरी और मार्च माह में शुरू होनी है। एमपी पुलिस कांस्टेबल को छोड़कर सबके नोटिफिकेशन जारी हो चुके हैं। उम्मीद है की जनवरी माह में एमपी पुलिस कांस्टेबल 7500 भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी हो जाएगा।

यहां पढ़ें कब से किस भर्ती के लिए कर सकेंगे आवेदन

एमपी एक्साइज कांस्टेबल (कार्यपालिक) भर्ती – 29 दिसंबर तक करें आवेदन 

 मध्य प्रदेश आबकारी विभाग में निकाली एक्साइज कांस्टेबल (कार्यपालिक) के 462 (  313 पद रेगुलर और 149 बैकलॉग ) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास 29 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकते हैं। आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है।

पटवारी के 6755 पदों पर भर्ती एवं ग्रुप-2 सब ग्रुप -4  भर्ती – 5 जनवरी से करें आवेदन 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पटवारी एवं ग्रुप-2 सब ग्रुप -4 के  9073 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 5 जनवरी 2023 से peb.mp.gov.in व peb.mponline.gov.in पर शुरू होंगे। इसमें पटवारी के 6755 पद हैं। इसकी अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। परीक्षा 15 मार्च 2023 से शुरू होगी। 

पटवारी पद के लिए योग्यता – किसी भी विषय में ग्रेजुएशन। पटवारी चयन के लिए CPCT स्कोर कार्ड व हिंदी टाइपिंग एवं कंप्यूटर दक्षता सहित पास होना अनिवार्य है। हालांकि CPCT पास न होने पर चयनित अभ्यर्थी को CPCT परीक्षा नियुक्ति के बाद प्रोबेशन पीरियड 3 वर्ष के अंदर पास करना अनिवार्य होगा वरना नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी। 

आयु : 18 से 40 वर्ष।  

ग्रुप-4 भर्ती – 6 मार्च से करें आवेदन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( एमपीपीईबी ) ने ग्रुप-4 के तहत सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर व अन्य पदों पर सीधी भर्ती और बैकलॉग भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 2716 वैकेंसी हैं। सीधी भर्ती से 1840 पद भरे जाएंगे। इनमें कॉन्ट्रेक्ट पर काम करने वालों कर्मियों के लिए 243 पद आरक्षित हैं।  वहीं बैकलॉग के 530 पद हैं। बैकलॉग में कॉन्ट्रेक्ट पर काम करने वालों कर्मियों के लिए 103 पद आरक्षित हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 6 मार्च 2023 से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च तय की गई है। परीक्षा 5 अगस्त 2023 से शुरू होगी। 

पद वार ब्योरा

निज सहायक, शीघ्रलेखक/ स्टेनोग्राफर (हिंदी व अंग्रेजी ) – 153 पद

सहायक वर्ग ग्रेड-3, कार्यालय सहायक, डाटा एंट्री, आईटी, कंप्यूटर ऑपरेटर, लिपिक, कोडिंग/ रिकॉर्ड क्लर्क व अन्य समकक्ष पद – 1782 पद

स्टेनोटाइपिस्ट / आशुलिपिक – 293 पद

आउटरीच कार्यकर्ता – 75

उद्यान पर्यवेक्षक – 07

उप स्वच्छता पर्यवेक्षक – 28

एनिमल फीडर – 02

कंपाउडर – 01

ग्रंथपाल निम्न श्रेणी वेतन- 73

तकनीशियन – 08

प्रयोगशाला सहायक – 45

प्लंबर – 01

फायरमैन, लीडिंग फायरमैन – 114

सहायक फोटो अधिकारी, फोटोकला शिक्षक 

बागवानी निर्देशक – 01

म्यूजियम कीपर, म्यूजियम सहायक – 16

लेखपाल – 16

सहायक राजस्व निरीक्षक – 81

लेखपाल व टाइपिस्ट समेत 2700 से ज्यादा वैकेंसी

जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्र रक्षक भर्ती- 20 जनवरी से करें आवेदन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्र रक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इन कुल 1979 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी 2023 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2023 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार peb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। ऑवेदन में संशोधन 20 जनवरी 2022 से 8 फरवरी 2023 तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 11 मई 2023 से शुरू होगी।

एमपी में जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्र रक्षक के पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता व चयन समेत खास बातें

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती – 7500 वैकेंसी ( MP Police Constable Bharti 2022-23 )

एक्साइज कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया के बाद पुलिस में कांस्टेबल की 7500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी होगा। संभवत: जनवरी से एमपी कांस्टेबल 7500 भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। 12वीं पास युवा इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 और आगामी एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के नियमों के काफी अंतर है। अभी जहां पीईटी ( शारीरिक दक्षता परीक्षा ) महज क्वालिफाइंग होती है, वहीं नई भर्ती में पीईटी के मार्क्स मिलेंगे। नई पुलिस भर्ती परीक्षा में 50 फीसदी अंक लिखित परीक्षा और 50 फीसदी पीईटी के होंगे। जो जितना अच्छा फिजिकल टेस्ट देगा, उसे उतने अच्छे मार्क्स मिलेंगे। फिटनेस के अतिरिक्त अंक मिलेंगे। फिजिकल टेस्ट का स्लैब बनाया जाएगा। चयन काफी हद तक फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

MP TET उच्च माध्यमिक की तिथि , आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा जारी मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए पात्रता परीक्षा 2023 की घोषणा की गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 12 जनवरी 2023 से प्रारंभ होगी और ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 27 जनवरी 2023 घोषित की गई है। परीक्षा की संभावित तारीख दिनांक 1 मार्च 2023  है। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments