Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsMPPEB : एमपी में सहायक समेत ग्रुप-4 के 3000 पदों पर भर्ती...

MPPEB : एमपी में सहायक समेत ग्रुप-4 के 3000 पदों पर भर्ती के लिए कल आवेदन की अंतिम तिथि


मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( एमपीपीईबी ) की ग्रुप-4 भर्ती के लिए कल 25 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि है। इसके तहत सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर व अन्य पदों पर 3047 वैकेंसी निकाली गई है।  अगर अभी भी किसी इच्छुक उम्मीदार ने आवेदन नहीं किया है तो वह esb.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकता है।  एमपीपीईबी ग्रुप 4 परीक्षा 2023 दो जुलाई को दो पालियों- सुबह 9.00 से 11.00 बजे और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। रिक्त पदों में सीधी भर्ती से 2206 पद भरे जाएंगे। सीधी भर्ती बैकलॉग से 519, संविदा भर्ती से 219 और संविदा भर्ती बैकलॉग से 103 पद भरे जाएंगे। 

सीधी भर्ती व बैकलॉग भर्ती के कुल पद

1. निज सहायक, शीघ्रलेखक/ स्टेनोग्राफर (हिंदी व अंग्रेजी ) – 649 पद

2. सहायक वर्ग ग्रेड-3, कार्यालय सहायक, डाटा एंट्री, आईटी, कंप्यूटर ऑपरेटर, लिपिक, कोडिंग/ रिकॉर्ड क्लर्क, म्यूजियम कीपर, म्यूजिमय सहायक व अन्य समकक्ष पद – 1982 पद

3. आउटरीच कार्यकर्ता – 75

4. उद्यान पर्यवेक्षक – 07

5. उप स्वच्छता पर्यवेक्षक – 25

6. एनिमल फीडर – 03

7. कनिष्ठ सहायक, सहायक ग्रामोद्योग अधिकारी तकनीकी – 43

8. लैब असिस्टेंट, तकनीशियन, कंपाउडर, हीरा पारखी, तकनीकी सहायक, मेट्रन, लैब परिचारक, मोल्डर – 71

9. ग्रंथपाल निम्न श्रेणी वेतन- 73

10. प्लंबर – 01

11. सहायक फोटो अधिकारी, फोटो कला शिक्षक, छायाचित्रकार, सिनेमा ऑपरेटर – 01

12. बागवानी निर्देशक

13. लेखापाल – 16 

14. सहायक राजस्व निरीक्षक – 81

15. सहायक शिक्षक – 06

योग्यता 

सहायक वर्ग-3, स्टेनो टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आईटी ऑपरेटर जैसे पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। 

कंप्यूटर प्रोफिशियंसी सर्टिफिकेट टेस्ट हिंदी, अंग्रेजी टाइपिंग में पास अनिवार्य है। आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच हो। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी। एससी, एसटी, ओबीसी, सभी वर्गों की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई है। 

सभी पदों के लिए एमपी के रोजगार कार्यालय  में एक्टिव रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। 

पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

परीक्षा में 6 विषयो से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 100 अंक का होगा। सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य अभिरुची के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होगी। 

परीक्षा शुल्क – अनारक्षित वर्ग – 500 रुपये, एमपी के एससी, एसटी व ओबीसी – 250 रुपये

कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने वालों के लिए एमपी ऑनलाइन का पोर्टल शुल्क 60 रुपये देय होगा। इसके अलावा रजिस्टर्ड सिटिजन यूजर के माध्यम से लॉग इन कर फॉर्म भरने पर पोर्टल शुल्क 20 रुपये देय होगा। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments