Wednesday, July 3, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsMPPEB Group 5 Answer Key 2022: ग्रुप 5 भर्ती की आंसर-की जारी,...

MPPEB Group 5 Answer Key 2022: ग्रुप 5 भर्ती की आंसर-की जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड


मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने MPPEB ग्रुप 5 परीक्षा की आंसर-की (MPPEB Group 5 Answer Key 2022) जारी कर दी है। जो उम्मीदवार ग्रुप 5 (पैरामेडिकल एंड नर्सिंग ग्रुप) कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in के माध्यम से आंसर की चेक कर सकते हैं। आपत्तियां उठाने की आखिरी तारीख 7 दिसंबर, 2022 तक है। प्रश्नपत्र में किसी भी प्रकार के गलत प्रश्न/उत्तर के संबंध में, केवल उम्मीदवार ही ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को प्रति सवाल 50 रुपये की फीस देनी होगी। उम्मीदवारों की आपत्ति सही पाए जाने पर फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। ग्रुप 5 (पैरामेडिकल एंड नर्सिंग ग्रुप) कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2022 का रिजल्ट फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया जाएगा।

MPPEB Group 5 Answer Key 2022 इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
MPPEB Group 5 Answer Key 2022 Direct Link

MPPEB Group 5 Answer Key 2022 ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1: उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए ऑनलाइन ”प्रश्न उत्तरो पर आक्षेप- समूह-5 (पैरामेडिकल एवं नर्सिंग समूह हेतु) संयुक्त भर्ती परीक्षा – 2022” के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब Group-5 (Paramedical & Nursing Group) Combined Recruitment Test – 2022 Dated: 06/12/2022 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: इसके बाद अपना रोल नंबर और TAC कोड सबमिट करें।
स्टेप 5: आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी, अब इसे डाउनलोड कर लें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments