Home Education & Jobs MPPSC : एमपी पीसीएस रिजल्ट घोषित, सतना की प्रिया पाठक ने किया टॉप, देखें टॉपरों की लिस्ट

MPPSC : एमपी पीसीएस रिजल्ट घोषित, सतना की प्रिया पाठक ने किया टॉप, देखें टॉपरों की लिस्ट

0
MPPSC : एमपी पीसीएस रिजल्ट घोषित, सतना की प्रिया पाठक ने किया टॉप, देखें टॉपरों की लिस्ट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

MPPSC PCS Result: मध्य प्रदेश लोक सेवा ने आखिरकार राज्य सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। चार साल के लंबे इंतजार के बाद इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी की गई है। उम्मीदवार mppsc.mp.gov.in/uploads पर जाकर रिजल्ट और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। सतना की प्रिया पाठक ने एमपी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में टॉप किया है। वह डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए चुनी गई हैं।  डिप्टी कलेक्टर कैटेगरी में ही शिवांगी बघेल ने दूसरा और पूजा सोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वालों में से 7 महिला उम्मीदवार हैं। एमपीपीएससी राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2019 का नोटिफिकेशन 14 नवंबर को जारी किया गया था।

सरकारी नौकरियों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण से संबंधित मामला एम उच्च न्यायालय में लंबित होने के कारण कुल वैकेंसी के 87 प्रतिशत पदों के परिणाम जारी किया गया है। शेष 13 प्रतिशत पदों की चयन सूची मामले में अदालत के अंतिम आदेश के बाद घोषित की जाएगी। यानी 484 पदों के लिए चयन सूची जारी होनी थी, लेकिन इनमें से 12 पदों के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिले, इसलिए 472 पदों के लिए फाइनल रिजल्ट जारी हुआ है। 87 पदों के लिए कोर्ट के फैसले के बाद सूची जारी होगी। 

ये है टॉपरों की लिस्ट (डिप्टी कलेक्टर)

रैंक    रोल नंबर     नाम


1    102888    प्रिया पाठक

2    104981    शिवांगी बघेल

3    109967    पूजा सोनी

4    107478    राहुल कुमार पटेल

5    10026    निधि मिश्रा

6    120468    हरनीत कौर कलसी

7    100596    सौरभ मिश्रा

8    104327    सलोनी अग्रवाल

9    100702    रीतिका पाटिदार

10    109291    आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर

डीएसपी पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची में पहला नाम रुचि जैन, दूसरा ललित बैरागी और तीसरे नंबर पर हर्ष राठौर का है।

कौन हैं टॉपर प्रिया

प्रिया पाठक के पिता कृष्ण शरण पाठक स्कूल शिक्षक हैं। मां हाउस वाइफ है। उन्होंने 5वीं कक्षा तक की पढ़ाई गांव के ही सरस्वती विद्यालय से जबकि राहिकवारा नागौद नवोदय विद्यालय से 12वीं तक की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन 2017 में बीएससी बायो टेक्नोलॉजी और देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय इंदौर से राजनीति विज्ञान में एमए किया।

[ad_2]

Source link