Wednesday, April 16, 2025
Google search engine
HomeNationalMumbai Rain: मुंबई में आज भी होगी झमाझम बारिश, IMD का ऑरेंज...

Mumbai Rain: मुंबई में आज भी होगी झमाझम बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट; कई इलाकों में भरा पानी


ऐप पर पढ़ें

Mumbai Rain: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार को भारी बारिश हुई।  इसके कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया। आज भी तेज बारिश का पूर्वानुमान किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 मिमी से 200 मिमी तक बारिश हो सकती है। शनिवार को महज तीन घंटे में 88 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, सांताक्रूज में रात 8.30 बजे तक 115.8 मिमी बारिश हुई है।

शनिवार की सुबह मुंबई में हल्की बारिश से शुरुआत होती है। शाम 5 बजे के बाद यह मूसलाधार बारिश का रूप ले लेती है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, दहिसर में 143.01 मिमी बारिश हुई। इसके बाद विक्रोली और मरोल में 119.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। रात 9 बजे तक पश्चिमी इलाकों में सबसे अधिक 96 मिमी बारिश दर्ज की गई।

शनिवार की बारिश मॉनसून के कारण हुई है। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की धाराएं 24 घंटे पहले सक्रिय हो गईं और दक्षिण कोंकण के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हुई। मॉनसून 11 जून को रत्नागिरी में रुका और शनिवार को अलीबाग पहुंच गया। आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा कि उम्मीद है कि अगले 48 घंटों में मुंबई में मॉनसून आ जाएगा।

शनिवार को शाम 4 बजे गोवंडी में शिवाजी नगर बस डिपो के पास एक नाले के अंदर दो सफाई कर्मचारी बह गए। बारिश के कारण दो लोगों की जान भी चली गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, मृतकों की पहचान 25 वर्षीय रामकृष्ण और 30 वर्षीय सुधीर दास के रूप में की गई है। इन श्रमिकों को नगर निकाय के काम के लिए एक निजी ठेकेदार द्वारा काम पर रखा गया था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव और ट्रैफिक जाम के वीडियो और तस्वीरों से भर गए हैं। शनिवार शाम को अंधेरी सबवे में जलजमाव के बाद यातायात की आवाजाही प्रभावित हुई। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर घोषणा की कि जलजमाव के कारण सबवे बंद कर दिया गया है। यातायात को पश्चिम की ओर एसवी रोड की तरफ मोड़ दिया गया और पूर्व की ओर अंधेरी स्टेशन रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की तरफ मोड़ दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments