Home National narendra modi cricket stadium weather report today imd predict heavy rainfall in four states delhi ncr weather report – Weather today in Hindi – Aaj ka mausam mausam ki jankari Temp today in Hindi – इन 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और हिमाचल में मौसम का हाल; जानें अपडेट, मौसम न्यूज

narendra modi cricket stadium weather report today imd predict heavy rainfall in four states delhi ncr weather report – Weather today in Hindi – Aaj ka mausam mausam ki jankari Temp today in Hindi – इन 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और हिमाचल में मौसम का हाल; जानें अपडेट, मौसम न्यूज

0
narendra modi cricket stadium weather report today imd predict heavy rainfall in four states delhi ncr weather report – Weather today in Hindi – Aaj ka mausam mausam ki jankari Temp today in Hindi – इन 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और हिमाचल में मौसम का हाल; जानें अपडेट, मौसम न्यूज

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। यह भी अनुमान लगाया गया है कि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, साइक्लोन मिधिली बांग्लादेश तट को पार करने के बाद कमजोर पड़ गया है। इसकी वजह से त्रिपुरा और मिजोरम के हिस्सों में बारिश नहीं हुई। अब इसके उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल का मैच खेला जाना है। यहां मौसम कैसा रहेगा? इसे लेकर भी मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है।

द वेदर चैनल की ताजा भविष्यवाणी कहती है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच साफ आसमान के नीचे खेला जाएगा। गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार दोपहर का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो धीरे-धीरे सूर्यास्त के आसपास 28 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाएगा और उसके बाद इसमें और गिरावट आएगी। क्रिकेट फैंस के लिए काफी राहत देने वाली खबर यह है कि यहां बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। मैच के दौरान यहां हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी और ह्यूमिडिटी 42% तक रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी

राष्ट्रीय राजधानी में आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और सुबह हल्का कोहरा रहेगा। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सोमवार से दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले एक हफ्ते में तापमान में काफी गिरावट की संभावना है। इससे पहले शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28.9 और 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

अन्य राज्यों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम की बात करें तो, कोलकाता में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सिक्किम और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। ओडिशा में आज सभी जिलों में भी मौसम शुष्क रहेगा। भुवनेश्वर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी से सर्द हवाओं का असर मैदानी इलाकों में रहेगा। सोमवार से तापमान से और गिरावट आ सकती है। केदारनाथ, जोशीमठ, और चोपता में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। उधर, मौसम विभाग ने शिमला में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। यहांअधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 19 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान केलांग में -0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दक्षिण भारतीय राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार के कई स्थानों में अगले कुछ दिन बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर जमकर बारिश हुई है। कराईकल क्षेत्र में मध्यम बारिश हुई। पुडुचेरी में बहुत हल्की बारिश हुई। क्षेत्र के मैदानी इलाकों में नामक्कल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इरोड में क्षेत्र में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

[ad_2]

Source link