
[ad_1]
चंद्रमा से मिलता है दूसरी दुनिया का अनुभव
इसके अलावा चंद्रमा इंजीनियरिंग से जुड़ी कई चुनौतियां भी पेश करता है। यह वैज्ञानिकों के लिए टेक्नोलॉजी, उड़ान क्षमताओं, जीवन का समर्थन करने वाली प्रणालियों के एक टेस्टिंग ग्राउंड के रूप में काम करता है। नासा के मुताबिक, चंद्रमा पर मौजूदगी हमें दूसरी दुनिया में रहने और काम करने का अनुभव कराती है। इससे हम तापमान और विकिरण की चरम स्थितियों में सामग्रियों और उपकरणों का परीक्षण कर सकते हैं।
खुल सकते हैं मंगल के दरवाजे
चंद्रमा की खोज नई व्यावसायिक संभावनाएं भी पैदा कर सकती है। सबसे खास बात यह कि चंद्रमा पर बेस का निर्माण अंतरिक्ष यात्रियों के लिए चंद्रमा से परे दूसरे ग्रहों, जैसे मंगल, के दरवाजे खोल सकता है। इससे हमारे सौर मंडल के भीतर अन्य ग्रहों और उनके चंद्रमाओं पर खोज का मंच तैयार हो सकता है। नासा की रिपोर्ट कहती है, ‘विशाल ब्रह्मांड में जांच और खोज की संभावनाएं अनंत हैं और हमारी खोज का इंतजार कर रही हैं।’
[ad_2]
Source link