
पिस्ता फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन बी-6 और जिंक, कॉपर जैसे मिनरल्स का अच्छा सोर्स है। पोषक तत्वों से भरपूर पिस्ता रोजाना की डायट में शामिल करने चाहिए। आज यानी 26 फरवरी को नेशनल पिस्ता डे मनाया जाता है। इस मौके पर जानिए पिस्ता के फायदे और इसे एक दिन में कितना खाएं।
पिस्ता खाने के फायदे
1) अच्छी क्वालिटी वाला प्रोटीन- पिस्ता जरूरी अमीनो एसिड और ब्रांच्ड चेन अमीनो एसिड से भरपूर होते हैं। यह मांसपेशियों में सुधार लाने में मदद करता है।
2) डायबिटीज में मददगार- डायबिटीज के मरीजों के लिए पिस्ता फायदेमंद हो सकता है। इसमें लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
3) इम्यूनिटी में मददगार- पिस्ते में मौजूद टोकोफेरॉल इम्यून सिस्टम को बेहतर कर सकता है। स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है।
4) फाइबर से भरपूर- हाई क्वालिटी वाले प्रोटीन के अलावा, पिस्ता फाइबर से भी भरपूर होता है। यह तृप्ति को बढ़ावा देते हैं, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
5) स्किन और बालों के लिए फायदेमंद- पिस्ता में विटामिन ई होता है। ऐसे में ये स्किन और बालों की ड्राईनेस कम कर सकता है। रोजाना पिस्ता खाने से हेयर और स्किन को फायदा मिल सकता है।
एक दिन में कितने पिस्ता खाएं?
नमकीन रोस्टेड पिस्ता काफी टेस्टी लगते हैं। लेकिन ज्यादा खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। इसलिए एक दिन में 15-20 ग्राम पिस्ता खाने चाहिए। कुछ लोग रोस्टेड पिस्ता खाते हैं, हालांकि कुछ लोग इसे भिगो कर भी खाते हैं।
बॉडी बनानी है तो सही समय पर करें एक्सरसाइज, जानिए क्या खाली पेट जिम करना सही है?
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।