Home National Nautapa 2023: सावधान… आ रहा है नौतपा, चरम पर होती है गर्मी, धरती पर सीधी पड़ती हैं सूर्य की किरणें, ऐसे करें बचाव

Nautapa 2023: सावधान… आ रहा है नौतपा, चरम पर होती है गर्मी, धरती पर सीधी पड़ती हैं सूर्य की किरणें, ऐसे करें बचाव

0
Nautapa 2023: सावधान… आ रहा है नौतपा, चरम पर होती है गर्मी, धरती पर सीधी पड़ती हैं सूर्य की किरणें, ऐसे करें बचाव

[ad_1]

नई दिल्ली. आने वाले दिनों में प्रचंड गर्मी वाले दिन यानी नौतपा शुरू होने वाले हैं. नौतपा के दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है और सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है. सूर्यदेव इस नक्षत्र में 15 दिन के लिए प्रवेश करेंगे और शुरुआत के 9 दिन बहुत ही तेज गर्मी रहेगी.

नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है और यह 8 जून तक रहेगा. ऐसे में मई और जून के महीने में लोगों को विशेष ध्यान रखना होगा. तो आइए जानते हैं, कैसे इस गर्मी में रख सकते हैं आप अपना ध्यान…

News18 से बात करते हुए पंडित प्रमोद मिश्रा ने कहा नौतपा एक देसी भाषा है कि 9 दिन सूर्य तपते हैं और सबसे ज्यादा तपते हैं, लेकिन इस बार यह प्रकोप 15 दिन का है. जो 25 मई रात को 8:58 से शुरू होगा और 8 जून तक रहेगा.

इसमें काफ़ी बीमारियां बनती हैं, क्लेश होते हैं और लोगों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान काफी सावधानियां बरतनी पड़ती हैं. खासकर वृषभ और तुला राशि वालों को क्योंकि इन दोनों राशियों पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ता है.

बताया जाता है कि इस दौरान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने और उनकी उपासना करने से सभी राशियों की तकलीफ दूर होती है और सब ठीक रहता है. सूर्य की आराधना करना इन दिनों में बहुत अच्छा रहता है और दुर्गा सरस्वती के पाठ भी कर सकते हैं.

News18 से बात करते हुए डॉक्टर वली ने कहा हर साल मौलिक दृष्टि से मौसम बदलता है. नौतपा में जब सूरज और चांद रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब नौतपा की शुरुआत होती है. ग्लोबल वॉर्मिंग और तापमान जिस तरीके से बढ़ रहा है इससे ज्यादा खतरा हो सकता है इसलिए जरूरी है कि लोग ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें.

उन्होंने कहा, ‘गर्मी से बचने का बेहतरीन तरीका है घर में रहना. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है वैसे ही हीट स्ट्रोक होती है, गर्मी से लू लगती है. कुछ लोग बेहोश हो जाते हैं. हार्ट पर भी असर होता है.’ उन्होंने कहा, ‘आजकल जो फल आ रहे हैं उनका सेवन करें. तरबूज और गन्ने का रस पीएं. ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं घर पर पन्ना बनाकर उसका सेवन करें.’

Tags: Health, Summer

[ad_2]

Source link