Home Life Style Navratri 2023 Day 2: मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए लगाएं पंचामृत का भोग, ये है सही रेसिपी

Navratri 2023 Day 2: मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए लगाएं पंचामृत का भोग, ये है सही रेसिपी

0
Navratri 2023 Day 2: मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए लगाएं पंचामृत का भोग, ये है सही रेसिपी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Shardiya Navratri 2023 Day 2 Devi Brahmacharini Bhog Recipe: आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान बताया गया है। ब्रह्मचारिणी का अर्थ है, तप का आचरण करने वाली देवी। मां का ब्रह्मचारिणी रूप बेहद शांत, सौम्य और मोहक है।  मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से जीवन का हर संकट दूर होता है। विद्यार्थियों के लिए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के दौरान उनके भक्त मां को उनकी पसंद के फूल और भोग चढ़ाते हैं। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए गुड़हल और कमल का फूल अर्पित किया जाता है जबकि बात अगर भोग की करें तो मां को दूध  और दूध से बनी चीजें अति प्रिय होती हैं। ऐसे में आप मां को पंचामृत का भोग लगा सकते हैं। आइए जान लेते हैं उसकी रेसिपी। 

पंचमृत बनाने के लिए सामग्री-

– 1/2 कप दूध 

– 1/4 कप दही 

– 2 बड़े चम्मच शहद 

– 1 बड़ा चम्मच घी 

– 2 बड़े चम्मच चीनी 

– 8-10 केसर के धागे 

 – कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, किशमिश)

पंचमृत बनाने का तरीका-

पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा चम्मच गर्म दूध लेकर उसमें केसर के धागे कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। अब एक बाउल में बचा हुआ दूध और दही एक साथ अच्छी तरह मिलाकर रखें। दूध-दही के इस मिश्रण में शहद और चीनी मिलाकर तब तक हिलाएं जब तक शहद और चीनी पूरी तरह से घुल न जाएं। अब घी को मिश्रण में अच्छी तरह मिलाएं। अब इस स्टेज पर केसर वाला दूध डालकर सभी चीजों को धीरे-धीरे हिलाते हुए अच्छी तरह मिला दें। आपका माता रानी को भोग लगाने के लिए पंचामृत बनकर तैयार हो चुका है। आप इसमें कटे हुए मेवे डालकर, गंगाजल और तुलसी के पत्ते डालकर मां ब्रह्मचारिणी को भोग लगाएं।

[ad_2]

Source link