Home Life Style Navratri 5 Bhog Recipes: देवी को खुश करने के लिए बनाएं अलग-अलग तरह का भोग, देखिए 5 प्रसाद की रेसिपी

Navratri 5 Bhog Recipes: देवी को खुश करने के लिए बनाएं अलग-अलग तरह का भोग, देखिए 5 प्रसाद की रेसिपी

0


ऐप पर पढ़ें

शारदीय नवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया है। नवरात्रि के 9 दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्त देवी की सच्चे मन से अराधना करते हैं और कुछ लोग तो पूरे नौ दिनों तक उपवास रखते हैं। रोजाना सुबह मां दुर्गा की पूजा के बाद लोग उन्हें अलग-अलग चीजों का भोग लगाते हैं। आइए जानते  हैं पांच ऐसी मिठाइयों के बारे में जिनका भोग नवरात्रि के दौरान मां को लगा सकते हैं।

1) खीर- देवी को प्रसन्न करने के लिए आप खीर का भोग लगा सकते हैं। आप अलग-अलग तरह की खीर बना सकते हैं। जैसे साबूदाना, मखाना, गुड़। अगर साबूदाना की खीर बना रहे हैं तो साबूदाना को भिगो दें और फिर दूध को अच्छे से उबालने के बाद इसमें साबूदाना डाल दें। फिर अच्छे से उबालने के बाद आप इसमें शक्कर डालें। मखाने की खीर बनाने के लिए मखाने को घी में फ्राई करें और फिर दूध में मिलाएं। इसका भोग मां को लगाएं।

2) नारियल की बर्फी- मां को भोग में नारियल की बर्फी भी चढ़ाई जा सकती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले नारियल को घिस लें। फिर एक कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें नारियल के बुरादे को डालें। इसमें शक्कर डालें और पिघलने दें। जब नारियल का मिश्रण सूखने लग जाए तो इसे आंच से उतारें और फिर एक ट्रे में फैला दें और ठंडा होने पर बर्फी के शेप में काट लें।

3) पेड़ा- मां को पेड़े का भोग लगाया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि आप पेड़े को घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए खोया को अच्छे से भून लें। फिर इसमें शक्कर या गुड़ मिलाएं। अब अच्छे से मिलाने के बाद इसमें इलायची पाउडर डालें और फिर आंच बंद कर दें। मिक्स को ठंडा होने दें और फिर पेड़े तैयार करें। 

4) हलवा- मां को अलग-अलग चीजों से बने हलवे का भोग लगाया जा सकता है। आप कुट्टू या राजगिरा का हलवा भोग के लिए बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए घी में राजगिरा को भुन लें। फिर इसमें दूध डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसमें चीनी डालें और फिर अच्छे से पकाएं। जब गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर डालें और फिर इस हलवे का मां को भोग लगाएं।

5) कलाकंद- कलाकंद भी भोग के लिए तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध और कंडेंस मिल्क डालें, इसे अच्छे से मिक्स करें। अब पनीर के टुकड़े डालें और फिर इसे गाढ़ा होने दें। हल्की गीली कंसिस्टेंसी होने पर आंच बंद कर दें। फिर इसे एक बर्तन में निकालें। इसके ऊपर थोड़ा कटा हुआ पिस्ता डालें, अब इसे फ्रिज में स्टोर करें। कुछ देर बाद जब ये सेट हो जाए तो इसे टुकड़ों में काट लें।

Navratri Vrat Recipe: व्रत में लग रही है जोरों की भूख, तो बनाकर खाएं साबूदाना खिचड़ी



Source link