
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
नवरात्रि साल में दो बार आती हैं। पहली चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि। आज यानी 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाली है। देवी के भक्त सालभर में इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए लोग विधि-विधान से पूजा अर्चना करते है और पूरे नौ दिन उपवास रखते हैं। इस दौरान हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप नवरात्रि का त्योहार हेल्दी तरीके से मना सकते हैं। कुछ लोग व्रत के दौरान कंफ्यूज रहते हैं कि क्या खाएं और क्या नहीं, ऐसे में यहां देखिए लिस्ट।
– सेब, केला, अंगूर, संतरा, पपीता हर तरह के फल व्रत में खाए जा सकते हैं।
-दूध, दही, पनीर, घर में बना मक्खन, घी, कंडेस्ड मिल्क खा सकते है।
– अरारोट आटा, साबूदाना आटा, कुट्टू का आटा, राजगीरा आटा, सिंघाड़े का आटा, समा चवाल का आटा खा सकते हैं।
– लौकी, कद्दू, आलू, अरबी, शकरकंद, गाजर, कच्चा केला, खीरा और टमाटर भी व्रत के दौरान खाए जा सकते हैं।
-हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक और नींबू का रस खा सकते हैं।
व्रत में क्या नहीं खा सकते?व्रत में क्या खा सकते हैं?
– व्रत में आटा और अनाज नहीं खाते। गेहूं, चावल का आटा, चने का आटा जैसे अनाज का खाना खाने से बचना चाहिए।
– व्रत में प्याज और लहसुन खाना बिल्कुल मना जाता है।
– व्रत में रोजाना वाला नमक खाना मना है।
– नवरात्रि उपवास में हल्दी और खटाई खाने की मनाही होती है।
[ad_2]
Source link