Home National NCRB 2022 Crime Report indicates UP has higher number of murder rape cases but crime rate is significantly low – मर्डर सबसे ज्यादा लेकिन हत्या का क्राइम रेट 22 राज्यों से कम, उत्तर प्रदेश का NCRB क्राइम रिपोर्ट में क्या है हाल?, उत्तर प्रदेश न्यूज

NCRB 2022 Crime Report indicates UP has higher number of murder rape cases but crime rate is significantly low – मर्डर सबसे ज्यादा लेकिन हत्या का क्राइम रेट 22 राज्यों से कम, उत्तर प्रदेश का NCRB क्राइम रिपोर्ट में क्या है हाल?, उत्तर प्रदेश न्यूज

0
NCRB 2022 Crime Report indicates UP has higher number of murder rape cases but crime rate is significantly low – मर्डर सबसे ज्यादा लेकिन हत्या का क्राइम रेट 22 राज्यों से कम, उत्तर प्रदेश का NCRB क्राइम रिपोर्ट में क्या है हाल?, उत्तर प्रदेश न्यूज

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने साल 2022 के लिए तमाम तरह के अपराध का सालाना रिपोर्ट जारी कर दिया है। एनसीआरबी क्राइम रिपोर्ट 2022 के मुताबिक सबसे ज्यादा आबादी वाले उत्तर प्रदेश में देश भर में सबसे ज्यादा हत्याएं हुईं लेकिन मर्डर के क्राइम रेट के मामले में यूपी देश के 22 राज्यों से नीचे है। मर्डर क्राइम रेट के मामले में यूपी से ज्यादा बेहतर सिर्फ पांच राज्य आए हैं। यूपी से कम मर्डर क्राइम रेट गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, नगालैंड, सिक्किम का है। यूपी में 2022 में हत्या की 3491 घटनाएं दर्ज की गईं। इस में 3599 लोग मारे गए थे। लेकिन यूपी का मर्डर क्राइम रेट मात्र 1.5 परसेंट है जो प्रति एक लाख आबादी पर जोड़ा जाता है।

मर्डर का क्राइम रेट सबसे ज्यादा 4 परसेंट झारखंड का है। यूपी से ज्यादा मर्डर क्राइम रेट आंध्र प्रदेश , अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल का है। हत्या के प्रयास के यूपी में कुल 3788 केस हुए जिसमें 3914 लोगों की हत्या की कोशिश हुई थी। इस मामले में यूपी से कम आबादी वाले पश्चिम बंगाल में 12279 केस दर्ज हुए जिसमें 15310 लोगों की जान लेने की कोशिश हुई। बिहार भी इस मामले में यूपी से आगे है जहां 10096 लोगों पर जानलेवा हमले के 8667 केस दर्ज हुए। जानलेवा हमले के मामले में ओडिशा भी यूपी से आगे है जहां 5845 केस दर्ज हुए।

2022 में देश भर में 35.61 लाख केस दर्ज हुए जिसमें अकेले यूपी में 401787 एफआईआर लिखवाई गई थी। देश भर में 2022 में दर्ज केस का 11.28 प्रतिशत हिस्सा यूपी का था जिसकी आबादी देश का 16.89 परसेंट है। देश भर का क्राइम रेट जहां 2022 में 268.1 रहा वहीं यूपी का क्राइम रेट 171.6 रहा। क्राइम रेट एक लाख की आबादी पर एक क्राइम से जोड़ा जाता है। 

[ad_2]

Source link