Home National NDA POP Today: NDA से पहली बार पास होंगी 17 महिला कैडेट्स, आज होगी पासिंग आउट परेड

NDA POP Today: NDA से पहली बार पास होंगी 17 महिला कैडेट्स, आज होगी पासिंग आउट परेड

0
NDA POP Today: NDA से पहली बार पास होंगी 17 महिला कैडेट्स, आज होगी पासिंग आउट परेड

[ad_1]

नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी एनडीए से 17 महिला कैडेट्स पास होने वाली हैं. आज एनडीए में पासिंग आउट परेड होगी, जिसमें 17 महिलाएं इतिहास लिखेंगी. बता दें, एनडीए के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब 17 महिला कैडेट्स 300 से ज्यादा पुरुषों के साथ एनडीए से ग्रेजुएट हो रही हैं. ये 17 महिलाएं इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और इंडियन एयरफोर्स ज्वाइन करेंगी. 

थोड़ी ही देर में पासिंग आउट परेड पुणे के खडकवासला स्थित एनडीए परिसर में शुरू होगी. परेड में कैडेट्स के माता-पिता, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और स्पेशल गेस्ट्स शामिल होंगे.  

सुप्रीम कोर्ट ने दिलाई थी इजाजत

सुप्रीम कोर्ट ने 2021 में महिलाओं को एनडीए परीक्षा देने की अनुमति दी थी. 2022 में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का एनडीए में सिलेक्शन हुआ था. 

अब तक एनडीए में 126 महिलाओं का सिलेक्शन

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मार्च 2025 में संसद को बताया कि 2022 में महिला कैडेट्स के पहले बैच को NDA में प्रवेश दिया गया था. तब से अब तक कुल 126 महिलाओं को एडमिशन मिला, जिनमें से 121 अभी ट्रेनिंग में हैं जबकि 5 ने इस्तीफा दे दिया है. इन 121 महिला कैडेट्स में सबसे ज्यादा हरियाणा से 35, उत्तर प्रदेश से 28, राजस्थान से 13, महाराष्ट्र से 11 और केरल से 4 हैं. एक कैडेट कर्नाटक से है. इस्तीफा देने वाली 5 महिलाएं हिमाचल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और केरल से थीं.

महिलाओं ने जताई खुशी

 

 

 

 

 



[ad_2]

Source link