Home Business NDTV से दूर हुए प्रणव रॉय और राधिका रॉय, अडानी ग्रुप को बेचेंगे शेयर, इस वजह से किया फैसला

NDTV से दूर हुए प्रणव रॉय और राधिका रॉय, अडानी ग्रुप को बेचेंगे शेयर, इस वजह से किया फैसला

0
NDTV से दूर हुए प्रणव रॉय और राधिका रॉय, अडानी ग्रुप को बेचेंगे शेयर, इस वजह से किया फैसला

[ad_1]

नई दिल्ली. नई दिल्ली टेलीविज़न लिमिटेड (NDTV) के संस्थापकों प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने 23 दिसंबर को कहा कि उन्होंने कंपनी में अपने अधिकांश शेयर अरबपति गौतम अडानी को ट्रांसफर करने का फैसला किया है, जिससे उनके समूह को लगभग 65 प्रतिशत समाचार नेटवर्क पर नियंत्रण मिल गया है. राधिका और प्रणय रॉय एनडीटीवी में 27.26% हिस्सेदारी अदानी को बेचेंगे. वहीं एनडीटीवी के 64.71% से अधिक का नियंत्रण समूह को दे देंगे.

गौरतलब है कि ओपन ऑफर और संस्थापकों के स्वामित्व वाली कंपनी के पहले अधिग्रहण के बाद अडानी के पास पहले से ही एनडीटीवी में 37 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी थी. राधिका और प्रणय रॉय एनडीटीवी में संयुक्त पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बनाए रखेंगे.

ये भी पढ़ें: FD Rates: एफडी पर मिल रहा 7.85% का ब्याज, जानिए 7 दिन से 61 महीने तक का रिटर्न

संस्थापकों ने एक बयान में कहा कि एएमजी मीडिया नेटवर्क, हालिया ओपन ऑफर के बाद, अब एनडीटीवी में सबसे बड़ा शेयरधारक है. नतीजतन, आपसी समझौते से उन्होंने एनडीटीवी में अपने अधिकांश शेयरों को एएमजी मीडिया नेटवर्क को बेचने का फैसला किया है. ओपन ऑफर लॉन्च होने के बाद से गौतम अडानी के साथ उनकी चर्चा पॉजिटिव रही है. उन्होंने कहा कि, उनके दिए गए सभी सुझावों को उन्होंने सकारात्मक और खुलेपन के साथ स्वीकार किया.

ये भी पढ़ें: 25 हजार सैलरी, भाई का खर्च-EMI का बोझ, 10 हजार बचत, मनी मैनेजमेंट देख लोग बोले- ऐसी औलाद…

इस वजह से किया फैसला
प्रणय रॉय ने बताया कि हमने साल 1988 में एनडीटीवी की शुरुआत इस विश्वास के साथ की थी कि भारत में पत्रकारिता विश्वस्तरीय है, लेकिन इसे बढ़ने और चमकने के लिए अभी एक मजबूत और प्रभावी प्रसारण मंच की जरूरत है. 34 साल बाद हम मानते हैं कि एनडीटीवी एक ऐसी संस्था है जिसने हमारी बहुत सारी उम्मीदों और आदर्शों को पूरा किया है. हमें इस बात का गर्व है कि भारत और एशिया सहित दुनिया भर में एनडीटीवी को सबसे विश्वसनीय न्यूज चैनल के रूप में मान्यता प्राप्त है.

Tags: Adani Group, Business news in hindi, Gautam Adani

[ad_2]

Source link