
ऐप पर पढ़ें
भारत के जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा से शुक्रवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2023 में बातचीत हो रही है। आज समिट का चौथा दिन है। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज से आशीष मगोत्रा चर्चा कर कर रहे हैं। बता दें कि 25 वर्षीय नीरज ने पिछले महीने एशियन गेम्स 2023 में स्वर्ण पर कब्जा जमाया। उन्होंने 88.88 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीता था। गोल्डन बॉय नाम से मशहूर नीरज के लिए यह साल अच्छा रहा है। उन्होंने एशियन गेम्स में धमाल मचाने से पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 अपने नाम किया। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप के 40 साल के इतिहास में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। हालांकि, नीरज डायमंड लीग 2023 में स्वर्ण हासिल करने में नाकाम रहे। वह 83.80 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे और सिल्वर जीता। नीरज पिछले साल डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।
Neeraj Chopra HT Leadership Summit LIVE Updates
– हम जेवलिन में मेंटली में शत-प्रतिशत देते हैं लेकिन फिजिकली हर बार ऐसा नहीं होगा। जेवलिन बहुत टेक्निकल गेम है। हर स्पोर्ट अलग होता है। यह टेनिस और बाकी खेलों से अलग है।
– नीरज ने कहा कि जब मैदान में थ्रो करने के लिए जाता हूं तो शोर से बिलकुल भी ध्यान नहीं भटकता। उस वक्त अलग ही जोन में होता हूं।