Home Education & Jobs NEET 2023: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने MBBS और पीजी में एडमिशन चाह रहे छात्रों को ट्वीट कर दी गुड न्यूज

NEET 2023: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने MBBS और पीजी में एडमिशन चाह रहे छात्रों को ट्वीट कर दी गुड न्यूज

0
NEET 2023: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने MBBS और पीजी में एडमिशन चाह रहे छात्रों को ट्वीट कर दी गुड न्यूज

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि देश में एमबीबीएस की सीटें एक लाख से ऊपर हो गई हैं। इससे डॉक्टर बनने के इच्छुक छात्रों को ज्यादा मौके मिलेंगे। मंडाविया ने ट्वीट किया, ‘दौर बदला, देश बदला। एमबीबीएस की सीटें हुई एक लाख के पार। पीजी सीटों में भी 110 फीसदी की बढ़ोतरी।’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बाद में कहा कि 2014 से लेकर अब तक देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में 71 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो 387 से बढ़कर 660 हो गए हैं। एमबीबीएस सीटों की बात करें तो उसमें 97 की बढ़ोतरी हुई है जो तब 51348 थी और अब 101043 पहुंच गई हैं। इनमें से 52778 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों और 48264 निजी मेडिकल कॉलेजों में हैं। इसी प्रकार मेडिकल में पीजी सीटों की संख्या भी बढ़कर 65335 तक पहुंच गई हैं। जो पहले 31185 थी।

आपको बता दें कि पिछले साल (2022) में एमबीबीएस की सीटें 96000 के आसपास थी। जबकि पीजी की सीटें 63800 के आसपास थी। 

एमबीबीएस सीटें ( वर्ष 2023-23 के लिए)

बिहार – 2565 (सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1515 सीटें और प्राइवेट में 1050 सीटें)

चंडीगढ़ – 150

तमिलनाडु- 11225

कर्नाटक – 11020

महाराष्ट्र – 10295

उत्तर प्रदेश – 9253 (सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 4303 सीटें और प्राइवेट में 4950 सीटें)

तेलंगाना – 7415

गुजरात – 6600

आंध्र प्रदेश – 5635

राजस्थान – 5075 (सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3425 सीटें और प्राइवेट में 1650 सीटें)

पश्चिम बंगाल – 4825

मध्य प्रदेश – 4180 (सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2180 सीटें और प्राइवेट में 2000 सीटें)

उत्तराखंड – 1150

पंजाब – 1750

हिमाचल – 920

हरियाणा – 1835

छत्तीसगढ़ – 1945

दिल्ली – 1497

झारखंड – 980

उत्तर प्रदेश

वर्ष 2023-24 के लिए यूपी के कुल 67 मेडिकल कॉलेजों में 9253 एमबीबीएस सीटें हैं। इनमें 35 सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 4303 सीटें हैं। जबकि 32 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की 4950 सीटें हैं। 

बिहार

वर्ष 2023-24 के लिए बिहार के कुल 20 मेडिकल कॉलेजों में 2565 एमबीबीएस सीटें हैं। इनमें 12 सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 1515 सीटें हैं। जबकि 8 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की 1050 सीटें हैं। 

सरकार ने दिया वर्ष 2023 की MBBS और पीजी सीटों का लेटेस्ट ब्योरा, देखें राज्यवार सीटें

राजस्थान

राजस्थान के कुल 30 मेडिकल कॉलेजों में 5075 एमबीबीएस सीटें हैं। इनमें 21 सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 3425 सीटें हैं। जबकि 9 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की 1650 सीटें हैं। 

मध्य प्रदेश 

मध्य प्रदेश के कुल 25 मेडिकल कॉलेजों में 4180 एमबीबीएस सीटें हैं। इनमें 14 सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 2180 सीटें हैं। जबकि 11 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की 2000 सीटें हैं। 

नीट पीजी सीटों का राज्यवार ब्योरा ( NEET PG Seats In India)

बिहार – 1150

चंडीगढ़ – 578

तमिलनाडु- 4935

कर्नाटक – 6006

महाराष्ट्र – 5765

उत्तर प्रदेश – 3795

तेलंगाना – 2723

गुजरात – 2483

आंध्र प्रदेश – 2816

राजस्थान – 2980

पश्चिम बंगाल –1998

मध्य प्रदेश – 1935

उत्तराखंड – 1811

पंजाब – 754

हिमाचल – 342

हरियाणा – 745

छत्तीसगढ़ – 562

दिल्ली – 2915

झारखंड – 263

[ad_2]

Source link