Home Education & Jobs NEET MDS 2023: natboard.edu.in पर शुरू हुई रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

NEET MDS 2023: natboard.edu.in पर शुरू हुई रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

0
NEET MDS 2023: natboard.edu.in पर शुरू हुई रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

NEET MDS 2023 registration process: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने 9 जनवरी, 2023 को NEET-MDS 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जनवरी 2023 है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है, “नीट-एमडीएस 2023 के लिए आवेदन फॉर्म केवल https://natboard.edu.in पर 9 जनवरी 2023 (शाम 7 बजे से) से 30 जनवरी 23 (रात 11:55 बजे तक) तक ऑनलाइन जमा किया जा सकता है”

फॉर्म भरने के बाद यदि कोई उम्मीदवार सुधार करना चाहता है तो वह ऐसा 2 फरवरी से 5 फरवरी के बीच कर सकता है। बता दें,  नीट एमडीएस प्रवेश पत्र 22 फरवरी को जारी किए जाएंगे और परीक्षा 1 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। नीट एमडीएस परिणाम 31 मार्च, 2023 को घोषित किया जाएगा।

NEET MDS 2023- Direct Link

NEET MDS 2023: ऐसे करना है आवेदन

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  natboard.edu.in. पर जाना होगा।

स्टेप 2- होमपेज पर, NEET MDS के बगल में स्थित परीक्षा टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3-  इसके बाद एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म भरें।

स्टेप 5- अब आवेदन फीस का भुगतान करें।

बता दें, आवेदकों को नीट एमडीएस 2023 एडमिट कार्ड 22 फरवरी, 2023 को जारी किया जाएगा। 31 मार्च तक इंटर्नशिप पूरी करने वाले उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। नीट एमडीएस परीक्षा की तारीख 1 मार्च है।

 

[ad_2]

Source link