Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsNEET PG 2023 : कल जारी हो सकता है नीट पीजी का...

NEET PG 2023 : कल जारी हो सकता है नीट पीजी का स्कोर कार्ड, काउंसलिंग जुलाई में संभव


ऐप पर पढ़ें

NEET PG 2023 Score Card : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) कल 25 मार्च को नीट पीजी 2023 का स्कोर कार्ड जारी कर सकता है। परीक्षार्थि अपना स्कोरकार्ड natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। नीट पीजी की काउंसलिंग प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो सकती है। नीट पीजी का रिजल्ट 14 मार्च 2023 को जारी किया गया था। गौरतलब है कि नीट पीजी के लिए करीब 2.9 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा पांच मार्च को हुई थी। नीट पीजी परीक्षा के माध्यम से एमडी, एमएस, डीएनबी, डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन होंगे। 

नीट पीजी का बढ़ा कट-ऑफ 

पिछले साल नीट पीजी 2022 का कट ऑफ स्कोर जहां सामान्य/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 800 में से 275 रहा था। वहीं, इस बार 800 में 291 कट ऑफ स्कोर रहा है। एससी, एसटी, ओबीसी (पीडब्ल्यूडी सहित) के लिए कट ऑफ स्कोर 2022 में 245 थी। वहीं इस बार कट ऑफ स्कोर 257 अंक रहा है। अनारक्षित व सामान्य वर्ग के पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों का कट ऑफ स्कोर 2022 में 260 था। वहीं, इस बार कट ऑफ स्कोर 274 अंक रहा है।

वर्ग कट ऑफ स्कोर

जनरल व ईडब्ल्यूएस 291-50

जनरल-पीडब्ल्यूबीडी 274- 45

एससी, एसटी, ओबीसी 257- 40

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments