ऐप पर पढ़ें
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जाम इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2023 का रिजल्ट रिकॉर्ड नौ दिनों में मंगलवार को जारी कर दिया। नीट पीजी प्रवेश परीक्षा पांच मार्च को हुई थी। पिछले साल नीट पीजी का रिजल्ट 10 दिनों में जारी किया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने मार्क्स और रिजल्ट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर जाकर देख सकते हैं। एनबीईएमएस ने कहा है कि इंडिविजुअल स्कोर कार्ड 25 मार्च को जारी होगा। गौरतलब है कि नीट पीजी के लिए करीब 2.9 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा पांच मार्च को हुई थी। इसके माध्यम से एमडी, एमएस, डीएनबी, डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन होंगे। इसमें बिहार के सैकड़ों छात्रों को सफलता मिली है। परीक्षा में वीएमएमसी सफदरजंग हॉस्पिटल की डॉ. आरुषि नरवानी ने टॉप किया है। उन्होंने 800 में से 725 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे स्थान पर डॉ. प्रेम तिलक (800 में से 700 अंक) रहे हैं।
नीट पीजी का बढ़ा कट-ऑफ
पिछले साल नीट पीजी 2022 का कट ऑफ स्कोर जहां सामान्य/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 800 में से 275 रहा था। वहीं, इस बार 800 में 291 कट ऑफ स्कोर रहा है। एससी, एसटी, ओबीसी (पीडब्ल्यूडी सहित) के लिए कट ऑफ स्कोर 2022 में 245 थी। वहीं इस बार कट ऑफ स्कोर 257 अंक रहा है। अनारक्षित व सामान्य वर्ग के पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों का कट ऑफ स्कोर 2022 में 260 था। वहीं, इस बार कट ऑफ स्कोर 274 अंक रहा है।
वर्ग कट ऑफ स्कोर
जनरल व ईडब्ल्यूएस 291-50
जनरल-पीडब्ल्यूबीडी 274- 45
एससी, एसटी, ओबीसी 257- 40
नीट पीजी 2023 टॉपर्स की सूची
रोल नंबर रैंक मार्क्स
2361041067 1 725
23661105390 20 700
23661014261 25 687
23661016839 63 680
23661062733 80 676
23661031359 84 675
23661024133 119 671
23661062286 146 677
23661063714 155 666
23661038884 162 666