Home Education & Jobs NEET UG 2023: बिहार के आठ जिलों में नहीं रहेगा नीट यूजी परीक्षा केंद्र

NEET UG 2023: बिहार के आठ जिलों में नहीं रहेगा नीट यूजी परीक्षा केंद्र

0
NEET UG 2023: बिहार के आठ जिलों में नहीं रहेगा नीट यूजी परीक्षा केंद्र

[ad_1]

देश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स में नामांकन के लिए बिहार के 27 जिलों में नीट यूजी की परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाएंगे। जानकारों की मानें तो सुरक्षा के दृष्टिकोण से एनटीए ने राज्य के कुछ जिलों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया है। पिछले साल की तुलना में परीक्षा केंद्र कम कर दिए गए हैं। इससे पहले नीट यूजी 2022 में राज्य के 35 शहरों में परीक्षा आयोजित की गयी थी। वहीं सुरक्षा-व्यवस्था में खामियों के कारण इस बार राज्य के अररिया, अरवल, बांका, खगड़िया, कैमूर, जमुई, नवादा, शेखपुरा में नीट यूजी 2023 का आयोजन नहीं होगा। सेंटर च्वाइस लिस्ट एनटीए ने जारी कर दी है।

एमबीबीएस में एडमिशन के लिए भरे फॉर्म मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों पर नामांकन के लिए नीट यूजी 2023 के लिए सोमवार देर रात से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। छात्र छह अप्रैल रात नौ बजे तक neet. nta. nic. in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। छह अप्रैल रात 1150 बजे तक फीस का भुगतान किया जा सकता है। नीट यूजी 2023 का आयोजन सात मई को होगा। आवेदन शुल्क 100 रुपये बढ़ा दिया गया है। सामान्य वर्ग को 1700 रुपये, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी को 1600 रुपये व एससी, एसटी वर्ग के छात्रों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। एनटीए ने कहा कि एडमिट कार्ड की तिथि बाद में जारी की जाएगी।

नीट यूजी 2023 का आयोजन सात मई को होगा। परीक्षा 3 घंटे 20 मिनट तक चलेगी। दो बजे दोपहर से शाम 520 बजे तक परीक्षा आयोजित की जायेगी।

इन शहरों में होगी परीक्षा

बिहार में 27 शहरों में विभिन्न सेंटरों पर परीक्षा होगी। इसमें पटना, गया, हाजीपुर, मधुबनी, नालंदा, सीतामढ़ी, वैशाली, आरा, औरंगाबाद, बेगूसराय, बेतिया, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, गोपालगंज, जहानाबाद, कटिहार, लखीसराय, मधेपुरा, मोतिहारी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर, सासाराम, सीवान और सुपौल में परीक्षा सेंटर बनाये जाएंगे। आवेदन करते समय इन शहरों को परीक्षा केंद्र के लिए छात्र चुन सकते हैं।530 शहरों में होगी परीक्षा

नीट का आयोजन 530 से अधिक शहरों में होगा। भारत के बाहर 14 शहरों में सेंटर बनाए जाएंगे। टोटल 557 केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा 3 घंटे 20 मिनट की होगी। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 520 बजे तक होगी। 13 भाषाओं में परीक्षा होगी।

फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी से 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक विषय में 50 प्रश्नों को दो खंडों (ए और बी) में विभाजित किया जायेगा। वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) डॉ. साधना पाराशर ने कहा कि एक अभ्यर्थी केवल एक आवेदन करेंगे। छात्र को आवेदन करते समय अपना या अपने पैरेंट्स का फोन नंबर देना होगा। सूचना बुलेटिन और एनटीए वेबसाइट पर दिये गये निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

बीएससी नर्सिंग के लिए भी नीट यूजी जरूरी

एनटीए ने कहा है कि जो महिला उम्मीदवार एएफएमएस मेडिकल कॉलेजों में बीएससी (नर्सिंग) कोर्स में नामांकन लेना चाहती हैं, उन्हें भी नीट यूजी 2023 के लिए आवेदन करना होगा। एएफएमएस संस्थानों के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार joinindianarmy. nic. in पर विजिट कर सकते हैं। नीट यूजी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या neet@ nta. ac. in पर ईमेल कर सकते हैं।

[ad_2]

Source link