[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
NEET UG 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक आने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वो रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 6 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर किए जा सकते हैं। NEET UG 2023 7 मई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पेन-एंड-पेपर फॉर्मेट में होने वाला है। पिछले साल की तरह इस साल भी परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। ये भाषाएं हैं, अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
[ad_2]
Source link