Home Education & Jobs neet ug eligibility criteria 2024: mbbs medical entrance exam neet eligibility changed new syllabus – NEET UG : नीट यूजी के योग्यता नियमों में हुआ बदलाव, जानें कौन कर सकता है अब आवेदन, करियर न्यूज

neet ug eligibility criteria 2024: mbbs medical entrance exam neet eligibility changed new syllabus – NEET UG : नीट यूजी के योग्यता नियमों में हुआ बदलाव, जानें कौन कर सकता है अब आवेदन, करियर न्यूज

0
neet ug eligibility criteria 2024: mbbs medical entrance exam neet eligibility changed new syllabus – NEET UG : नीट यूजी के योग्यता नियमों में हुआ बदलाव, जानें कौन कर सकता है अब आवेदन, करियर न्यूज

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

NEET UG 2024 Eligibility : राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट यूजी) के लिए बुधवार को पात्रता मानदंड में बदलाव किया। इसके अनुसार जिन छात्रों ने विधिवत मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अतिरिक्त विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ-साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या बायो टेक्नोलॉजी की पढ़ाई की है, वे नीट-यूजी परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। एक सार्वजनिक नोटिस में एनएमसी ने कहा कि यह निर्णय उन छात्रों पर भी लागू होगा जिनके आवेदन पहले खारिज कर दिए गए थे। नोटिस में कहा गया कि 12वीं कक्षा पास करने के बाद अतिरिक्त विषय के रूप में बायोलॉजी और बायो टेक्नोलॉजी या किसी अन्य अपेक्षित विषय का अध्ययन पूरा नहीं किया जा सकता।

पूर्ववर्ती मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश और चयन को लेकर नियम बनाए था। इसके अनुसार उम्मीदवारों को कक्षा 11 और 12 में अंग्रेजी के साथ-साथ प्रैक्टिकल के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या बायो टेक्नोलॉजी के विषयों का दो साल का अध्ययन नियमित स्कूलों से पूरा करना आवश्यक था।

बुधवार को जारी नोटिस में कहा गया कि स्नातक मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन, 2023 के तैयार होने के बाद विभिन्न संशोधनों सहित पहले के नियमों को निरस्त किया जाता है।

 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित की जाने वाली नीट यूजी परीक्षा के जरिए ही देश भर में एमबीबीएस, बीडीएस, बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस), बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस), बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) जैसे कोर्सेज में एडमिशन होता है। 

वर्तमान में देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 1.04 लाख सीटें एडमिशन के लिए उपलब्ध हैं। इनमें 54000 सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीटें हैं। बीडीएस की 27800 से ज्यादा सीटें हैं। 52700 आयुष कोर्सेज और 603 वेटरिनेरी साइंस व एनिमल हजबेंड्री की है। 

पिछले साल नीट में रिकॉर्ड 20.87 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। यह संख्या 2022 की तुलना में दो लाख ज्यादा थी। मेडिकल कॉलेजों में एंट्री दिलाने वाली प्रवेश परीक्षा नीट कुल 720 अंकों की होती है। इसमें 360 अंक बायो के, 180 अंक फिजिक्स के और 180 अंक केमिस्ट्री के हैं।

[ad_2]

Source link