Sunday, September 15, 2024
Google search engine
HomeTech & GadgetNetwork नहीं आने के बाद भी हो जाएगी Smartphone से Calling! बस...

Network नहीं आने के बाद भी हो जाएगी Smartphone से Calling! बस ऑन कर लें ये फीचर


Smartphone में नेटवर्क नहीं आने की स्थिति में आपको काफी परेशानी होती है। यहां तक कि आपकी कई जरूरी कॉल तक भी छूट जाती है। लेकिन अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम एक नया तरीका बताने जा रहे हैं, इसकी मदद से आप आसानी से कहीं पर भी बैठकर कॉलिंग कर सकते हैं। बस आपके स्मार्टफोन में WiFi Connect होना चाहिए।Jio WiFi Calling-

Jio Users को इस फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। हम बता दें, कि कम नेटवर्क वाले एरिया में Jio अपने यूजर्स को ये सुविधा देता है। आप आसानी से कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। Jio WiFi Calling एक प्रकार से आप WiFi की मदद से कर सकते हैं। इसकी मदद से आप बहुत आसानी से कॉलिंग कर सकते हैं। यहां तक कि आपको बिल्कुल क्लियर आवाज भी सुनाई देगी।

WiFi Calling से कैसे कर सकते हैं कनेक्ट?

Jio WiFi Calling करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन्स में कुछ सेटिंग्स करनी होती हैं। अगर आप iPhone Users हैं तो सबसे आपको सेटिंग्स में जाना होगा। यहां जाने के बाद आपको बहुत सारे ऑप्शन नजर आएंगे। लेकिन आपको Mobile Data के ऑप्शन में जाना होगा। यहां जाने के बाद आपके सामने WiFi Calling का ऑप्शन नीचे की तरफ दिखाई देगा। इसे Enable करने के बाद आपको आसानी से कॉलिंग करने का ऑप्शन दिया जाता है।

Airtel WiFi Calling-

Airtel Users भी इस फीचर का आसानी से लाभ उठा सकते हैं। उन्हें कुछ स्पेशल करने की जरूरत नहीं होती है। हालांकि Airtel Users को ये लाभ केवल Airtel Fibre Connection पर ही दिया जाता है। इसकी मदद से आपको कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। खासकर ऐसे यूजर्स जो ऐसी जगहों पर रहते हैं जहां नेटवर्क का ईशू है तो वो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये काफी फायदेमंद साबित होने वाला है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments