Saturday, March 29, 2025
Google search engine
HomeLife StyleNew Year 2024 Rangoli Designs: मिनटों में बनकर तैयार होगी खूबसूरत रंगोली,...

New Year 2024 Rangoli Designs: मिनटों में बनकर तैयार होगी खूबसूरत रंगोली, बस अपनाएं ये आसान तरीके


ऐप पर पढ़ें

New Year 2024 Rangoli Designs Hacks: तीज हो या उत्सव, घर के आंगन में बनी रंग-बिरंगी रंगोली, दिखने में बेहद सुंदर लगती है। रंगोली बनाना एक तरह की कला है, जिसे हर कोई नहीं जानता। ऐसे में अगर आप इस न्यू ईयर अपने घर पर रंगोली बनाने की इच्छा रखते रहैं लेकिन रंगोली बनाना नहीं जानते, तो फॉलों करें रंगोली बनाने के ये आसान हैक्स। रंगोली के इन आसान हैक्स की मदद से आप मिनटों में एक खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाकर तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे। 

रंगोली बनाने के लिए अपनाएं ये सिपंल हैक्स-

रंगोली के छोटे पैटर्न से करें शुरुआत-

अगर आप अपने घर पर रंगोली का एक बड़ा डिजाइन बनाकर तैयार करना चाहती हैं तो सबसे पहले शुरुआत रंगोली के छोटे पैटर्न से करें। रंगोली के ये छोटे पैटर्न आपको धीरे-धीरे बड़े पैटर्न बनाने में मदद करेंगे। इस तरह की रंगोली शुरुआत में बनने में थोड़ा समय अधिक लेती है लेकिन बेहद सुंदर और आकर्षक बनकर तैयार होती है। 

चूड़ियों से बनाएं रंगोली-

गोलाकार रंगोली बनाने के लिए आप प्लेट्स या चूड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह की रंगोली बनाने के लिए आपको चूड़ियों को रखकर उसके अंदर रंग डालना है। रंग डालने के बाद चूड़ी को उठा लें। चूड़ियों या प्लेट्स की मदद से आप आसानी से बहुत ही सुंदर रंगोली बना सकते हैं। 

चौक रंगोली-

भारत में ‘चौक रंगोली’ रंगोली बनाने का सबसे प्राचीन तरीका माना जाता है। इस तरह की रंगोली ना सिर्फ देखने में सुंदर लगती है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। इस रंगोली को गेहूं के पिसे आटे से बनाया जाता है। अगर आप सीधा रंग भरते हुए रंगोली बनाएंगे, तो आपको ज्यादा टाइम लगेगा और आपका डिजाइन भी बिगड़ सकता है, इसलिए आप पहले किसी चॉक या स्कैच कलर से डिजाइन बना लें।

फूलों की रंगोली-

रंगोली को सुंदर बनाने के लिए आप उसमें फूल या पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। फूल और पत्तियों से बनी रंगोली एक पॉजिटिव एनर्जी साथ लेकर आती हैं। कई लोग रंगों की जगह फूलों की रंगोली बनाना पसंद करते हैं जो देखने में बेहद खूबसूरत लगती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments