Home National News18 Rising India Summit 2023 में बोले राजनाथ सिंह- भारत की अर्थव्यवस्था अब ‘फ्रेजाइल 5 से फैबुलस 5’ बन चुकी है

News18 Rising India Summit 2023 में बोले राजनाथ सिंह- भारत की अर्थव्यवस्था अब ‘फ्रेजाइल 5 से फैबुलस 5’ बन चुकी है

0
News18 Rising India Summit 2023 में बोले राजनाथ सिंह- भारत की अर्थव्यवस्था अब ‘फ्रेजाइल 5 से फैबुलस 5’ बन चुकी है

[ad_1]

हाइलाइट्स

राजनाथ सिंह ने कहा, पिछले 8-9 सालों में हमारी अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा बदलाव आया है
कहा, मॉगर्न स्टेनली का मानना है कि 2027 आते-आते भारत टॉप 3 अर्थव्यवस्था में खड़ा होगा

नई दिल्ली. नेटवर्क18 के दो दिवसीय लीडरशिप कॉन्‍क्‍लेव राइजिंग इंडिया समिट 2023 का आज दूसरा दिन है. इस दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था को लेकर विस्तार से बताया. उन्होंने कहा, ‘देश ही नहीं पूरी दुनिया ने देखा है कि पिछले 8-9 सालों में हमारी अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा बदलाव आया है. 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया फ्रेजाइल 5 अर्थव्यवस्था के रूप में देखती थी. आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.’

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद से ही अर्थव्यवस्था की सूरत बदलती हुई दिखने लगी. दुनिया में आई मंदी की आशंकाओं से लेकर कोविड तक की समस्याओं से जूझते, गिरते, संभलते भारत की अर्थव्यवस्था आज ऐसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुकी है जहां यह अन्य देशों के लिए प्रेरणा का कारण बन सकती है. आज हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी तेजी से विकसित होने वाली बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन चुकी है.’

पढ़ें-Rising india summit 2023: ‘अब भारत का टाइम आ गया है, बनेगा दुनिया की नंबर 1 इकोनॉमी …’ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- बहुत हुआ इंतजार

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘इन सालों में देश ने अपने को फ्रेजाइल 5 से खुद को निकालकर फैबुलस 5 में लाकर खड़ा कर दिया है.’ मॉगर्न स्टेनली की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘अपनी रिपोर्ट में मॉगर्न स्टेनली ने कहा है कि 2027 आते-आते इस संभावना को नहीं नकारा जा सकता कि भारत दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्था में खड़ा हो जाएगा.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरी उम्मीद है कि जब हम अमृतकाल का समापन मना रहे होंगे यानी आजादी प्राप्त करने के 100 साल पूरे हो रहे होंगे. तो हमारा भारत दुनिया की टॉप अर्थव्यवस्था बनकर खड़ा होगा, ऐसा मेरा विश्वास है.’ उन्होंने कहा, ‘बीते फाइनेंशियल ईयर में आपने देखा होगा इनकम टैक्स हो या GST इनका जितना कलेक्शन हुआ है उसके बारे में पहले कोई कल्पना भी नहीं करता था.’

Tags: Defense Minister Rajnath Singh, News18 Rising India Summit, Rising India

[ad_2]

Source link